‘ए’ या अ से होगा बच्चन परिवार की नन्ही परी का नाम

बालीवुड स्टार अभिषेक बच्चन अपनी बेटी का नाम अंग्रेजी के ‘ए’ अक्षर से रखना चाहते हैं.

इसके लिए उन्होंने अपने चाहने वालों से नाम सुझाने का अनुरोध किया है.

पिता बनकर बेहद खुश नजर आ रहे जूनियर बी ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, अभी भी बड़ी संख्या में बधाई के संदेश आ रहे हैं. दोस्तों आप सबको बहुत बहुत धन्यवाद. आप सभी मेरे लिए बहुत खास हैं. मेरी बेटी बहुत भाग्यशाली है.

अभिषेक बच्चन ने लिखा, दोस्तों बिटिया के नाम के लिए सुझावों का बहुत बहुत स्वागत है. यह नाम ‘ए’ (या अ) से होना चाहिए.

गौरतलब है कि बच्चन परिवार की यह अगली सदस्य होंगी जिनका नाम अंग्रेजी के ‘ए’ अक्षर से होगा.अभिषेक के सुझाव मांगने के साथ ही प्रशंसकों की तरफ से ट्विटर पर ‘ए’ या ‘अ’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों की एक बाढ़ सी आ गई.

एक प्रशंसक ने कहा, ‘असलेशा जिसका मतलब एक तारा होता है. या एशानी जिसका मतलब देवी दुर्गा होता है.’

कई अन्य प्रशंसकों ने आंचल, आहना, अभिसारिका, अयाना, ऐशभी, अरिना और आकृति बच्चन जैसे ‘ए’ से शुरू होने वाले नाम सुझाए.

एक प्रशंसक ने अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के नाम को मिलाकरअभिरियानाम सुझाया.

Posted by रवि चौहान at 2:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh