पुणे में पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, मशहूर अभिनेत्री गिरफ्तार
ताजा खबरें, मनोरंजन 2:07 pm
इसके साथ ही एक स्पॉट बॉय को भी गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के शिकंजे में आई अभिनेत्री फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करती है.
मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली यह अभिनेत्री मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहती है जबकि स्पॉटबॉय इस पूरे रैकेट में दलाल का काम करता था. यह दिल्ली का रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और होटल से अभिनेत्री व स्पॉट बॉय को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधिकारी ने कहा है कि इस रैकेट में ग्राहकों से डेढ़ लाख रुपए तक लिए जाते थे. जिसका कुछ हिस्सा बतौर कमीशन स्पॉट बॉय को मिलता था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि इस रैकेट में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.
पुलिस को इस सेक्स रैकेट के बारे में छह दिन पहले जानकारी मिली थी. पिछले दो दिनों से पुलिस ने जाल बिछाना शुरू किया था. शनिवार को एसीपी (क्राइम) राजेंद्र मोहिते की अगुआई में होटल पर छापा मारने के लिए टीम बनाई गई. राजा बहादुर मिल रोड स्थित फाइव स्टार होटल में पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजा और फिर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक दोनों ग्राहक से एक घंटे के डेढ़ लाख रुपए तक वसूलते थे. टीवी अभिनेत्री चर्चित सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में काम कर चुकी है.
