अब पाकिस्तान में भी मिला किन्नरों कों मतदान का अधिकार
ताजा खबरें, रोचक खबर 5:39 pm
आदेश में कहा गया है कि किन्नरों को कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचानपत्र (नेशनल आइडेंटिटी) कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए.
प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की अगुवाई वाली पीठ ने चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि वह किन्नरों को मतदाताओं के तौर पर पंजीकृत करे और इस संबंध में दो हफ्ते में रिपोर्ट जमा की जाए.
सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए आँकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में पंजीकृत किन्नरों की संख्या 80 हजार से ज्यादा है.
कोर्ट के आदेश के बाद अब पाकिस्तान में किन्नर पहली बार चुनाव में वोट डाल सकेंगे.

