पेट्रोल कीमतों में बढो़तरी से परेशान लोगों को राहत, 1.80 रुपए घटे

पेट्रोल कीमतों में बढो़तरी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली है. पेट्रोल के दाम 1.80 रुपए घटाए जा रहे हैं.

घटी कीमतें मंगलवार 15 नवंबर की आधी रात से लागू होंगी.

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों में कमी आने के कारण तेल कंपनियों ने कीमतें घटाने का फैसला किया. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमत 111 से 106 डॉलर प्रति बैरल होने के बाद तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही 4 नवंबर को पेट्रोल कीमतों में 1.80 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. कीमतें बढ़ाने के तकरीबन 11 दिन बाद ही बढ़ी कीमतों को घटाने का फैसला किया गया है.

सुनने में भले ही लोगों को लगे कि पेट्रोल के दाम घटाए गए हैं पर असलियत यह है कि ये कीमतें 11 दिन पहले के स्तर पर ही आ गई हैं. यहां पर इस बात का ज़िक्र करना भी ज़रूरी हो जाता है कि पेट्रोल की कीमतों पर कंट्रोल हटाए जाने के बाद से करीब पिछले डेढ़ साल में कुल 11 बार इसकी कीमत में वृद्धि की गई है.

मालूम हो कि पेट्रोल कीमतों का सीधा असर अन्य ज़रूरी वस्तुओं पर पड़ता है जिससे लगभग हर सामान महंगा हो जाता है. पिछले दिनों वित्त मंत्री ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि पेट्रोल कीमत बढ़ने का विपरीत असर महंगाई पर पड़ता है. प्रणब ने कहा था, ‘निश्चित रूप से मुद्रास्फीति पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा. लेकिन तेल कीमतें ऊपर जा रही है. और पेट्रोल नियंत्रणमुक्त है.'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:58 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh