इशरत जहां मुठभेड़ को फर्जी करार दिया गुजरात हाईकोर्ट ने
अन्य राज्य, ताजा खबरें, राष्ट्रीय 5:59 pm
कोर्ट ने पुलिस को नई एफआईआर दर्ज करने को कहा है. एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इशरत की हत्या की गई थी.
एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक इशरत मुठभेड़ के दिन नहीं मारी गई थी. एसआईटी ने गत शुक्रवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी थी.
न्यायाधीश जयंत पटेल और अभिलाषा कुमारी ने 7 अक्टूबर को एसआईटी को अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था.
15 जून 2004 को इशरत सहित तीन लोगों को अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने मार गिराया था.
क्राइम ब्रांच ने यह कहकर मुठभेड़ को अंजाम दिया था कि चारों मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करना चाहते थे.
मुठभेड़ की जांच के लिए हाईकोर्ट ने पिछले साल एसआईटी का गठन किया था. हाईकोर्ट की निगरानी में ही एसआईटी ने मामले की जांच की थी.

