वज्ञानिको का दावा मोटी मम्मियों के होते है मोटे बच्चे

जल्द ही मां बनने जा रही महिलाओं को सतर्क हो जाना चाहिए.

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि मोटी मम्मियों के बच्चे भी मोटे हो सकते हैं.

लंदन स्थित गाइज एंड सेंट थॉमस हॉस्पिटल के अनुसंधानकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि जिन महिलाओं का वजन अत्यधिक होता है उनके शरीर में वजन नियंत्रक हार्मोन में त्रुटि होती है और इसका मतलब है कि उनके बच्चे भी मोटे हो सकते हैं.

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि खाने की इच्छा को नियंत्रित करने वाले हार्मोन लेप्टिन का मोटी महिलाओं में अत्यधिक उत्पादन होता है.

लेप्टिन का अधिक स्तर भ्रूण में भी वजन नियंत्रित करने वाली ग्रंथि को नुकसान पहुंचाता है.

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार इससे बच्चे की जन्म के बाद वजन नियंत्रित करने की क्षमता खत्म हो सकती है.

संडे एक्सप्रेस में अस्पताल की प्रमुख अनुसंधानकर्ता प्रो लूसिला पोस्टन के हवाले से कहा गया है कि यह चिंताजनक पहलू है क्योंकि उस उम्र की महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है जिसमें वह बच्चे को जन्म देती हैं

Posted by रवि चौहान at 12:20 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh