वानखेड़े स्टेडियम में सौवें शतक से एक बार फिर चुके सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सौवें शतक से एक बार फिर चूक गये हैं.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 100वें शतक से सिर्फ 6 रन से पीछे रहकर 94 रन पर आउट हो गये. सचिन एक बार फिर नर्वस नाइंटी का शिकार हो गए.

सचिन को रामपाल ने 94 रन के योग पर कैच आउट कर भारत को सबसे बड़ा झटका लगा है. सचिन एकदिवसीय क्रिकेट में 48 और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगा चुके हैं.

इससे पहले वी.वी.एस लक्ष्मण 32 रन बनाकर आउट हो गए. फिडेल ने लक्ष्मण का विकेट लिया. सचिन ने 153 गेंद में 94 रन बनाए. अपनी पारी में सचिन ने आठ चौके और दो छक्के लगाएं. भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 322 रन बना लिए है.

सचिन के 100वें शतक को लेकर पूरी दुनिया में उत्साह था. वहीं मुंबई में सचिन के शतक की उम्मीद में चौथे दिन भीड़ उमड़ पड़ी थी.

गुरुवार को सचिन जब बल्लेबाजी करने आए तो पूरे वानखेड़े स्टेडियम में लोगों ने सचिन सचिन के नारे लगाए गए. सचिन ने सूझ-बूझ से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. सचिन ने 88 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था.

राहुल द्रविड़ (82) अर्द्धशतकीय पारी के दौरान 21वां रन बनाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे करने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए, उनसे आगे सचिन हैं.

सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुम्बई में हुआ. सचिन क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने खेल की शुरुआत 1989 में की थी. उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है. इसके साथ टेस्ट क्रिकेट में 14000 से अधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड हैं. एकदिवसीय मैचों मे भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है.

उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुंबई के लिये 14 वर्ष की उम्र मे खेला. उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत 1989 मे पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई.

सचिन को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के साथ 2008 में पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किया जा चुका है.

सचिन के शतकों का ब्यौरा-


टेस्ट मैच

1 119 इंग्लैंड मैनचेस्टर 14 अगस्त 1990 2 148 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 06 जनवरी, 1992 3 114 ऑस्ट्रेलिया पर्थ 03 फरवरी, 1992 4 111 दक्षिण अफ़्रीका जोहानेसबर्ग 28 नवंबर, 1992 5 165 इंग्लैंड चेन्नई 12 फरवरी, 1993 6 104 श्रीलंका कोलंबो 31 जुलाई, 1993 7 142 श्रीलंका लखनऊ 19 जनवरी, 1994 8 179 वेस्टइंडीज़ नागपुर 02 दिसंबर, 1994 9 122 इंग्लैंड बर्मिंघम 08 जून, 1996 10 177 इंग्लैंड नॉटिंघम 05 जुलाई, 1996 11 169 दक्षिण अफ़्रीका केपटाउन 04 जनवरी, 1997 12 143 श्रीलंका कोलंबो 03 अगस्त, 1997 13 139 श्रीलंका कोलंबो 11 अगस्त, 1997 14 148 श्रीलंका मुंबई 04 दिसंबर, 1997 15 155 ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 09 मार्च, 1998 16 177 ऑस्ट्रेलिया बंगलौर 26 मार्च, 1998 17 113 न्यूज़ीलैंड वेलिंगटन 29 दिसंबर, 1998 18 136 पाकिस्तान चेन्नई 31 जनवरी, 1999 19 124 श्रीलंका कोलंबो 28 फरवरी, 1999 20 126 न्यूज़ीलैंड मोहाली 13 अक्तूबर, 1999 21 217 न्यूज़ीलैंड अहमदाबाद 30 अक्तूबर, 1999 22 116 ऑस्ट्रेलिया मेलबोर्न 28 दिसंबर, 1999 23 122 ज़िम्बाब्वे नई दिल्ली 21 नवंबर, 2000 24 201 ज़िम्बाब्वे नागपुर 26 नवंबर, 2000 25 126 ऑस्ट्रेलिया चेन्नई 20 मार्च, 2001 26 155 दक्षिण अफ़्रीका ब्लूमफ़ोंटिन 03 नवंबर, 2001 27 103 इंग्लैंड अहमदाबाद 13 दिसंबर, 2001 28 176 ज़िम्बाब्वे नागपुर 24 फरवरी, 2002 29 117 वेस्टइंडीज़ पोर्टऑफ़ स्पेन 20 अप्रैल, 2002 30 193 इंग्लैंड लीड्स 23 अगस्त, 2002 31 176 वेस्टइंडीज़ कोलकाता 03 नवंबर, 2002 32 241 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 04 जनवरी, 2004 33 194 पाकिस्तान मुल्तान 29 मार्च, 2004 34 248 बांग्लादेश ढाका 12 दिसंबर, 2004 35 109 श्रीलंका दिल्ली 22 दिसंबर, 2005 36 101 बांग्लादेश चटगाँव 19 मई, 2007 37 122 बांग्लादेश मीरपुर 26 मई, 2007 38 154 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 04 जनवरी, 2008 39 153 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 25 जनवरी, 2008 40 109 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 06 नवंबर, 2008 41 103 इंग्लैंड चेन्नई 15 दिसंबर, 2008 42 160 न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 20 मार्च, 2009 43 100 श्रीलंका अहमदाबाद 20 नवंबर, 2009 44 105 बांग्लादेश चटगाँव 18 जनवरी, 2010 45 143 बांग्लादेश मीरपुर 25 जनवरी, 2010 46 100 दक्षिण अफ़्रीका नागपुर 09 फरवरी, 2010 47 106 दक्षिण अफ़्रीका कोलकाता 15 फरवरी, 2010 48 203 श्रीलंका कोलंबो 28 जुलाई, 2010 49 214 ऑस्ट्रेलिया बंगलौर 11 अक्तूबर, 2010 50 111 दक्षिण अफ़्रीका सेंचुरियन 19 दिसंबर, 2010 51 146 दक्षिण अफ़्रीका केपटाउन 04 जनवरी, 2011

वनडे मैच

1 110 ऑस्ट्रेलिया कोलंबो 09 सितंबर, 1994 2 115 न्यूज़ीलैंड वडोदरा 28 अक्तूबर, 1994 3 105 वेस्टइंडीज़ जयपुर 11 नवंबर, 1994 4 112 श्रीलंका शारजाह 09 अप्रैल, 1995 5 127 कीनिया कटक 18 फरवरी, 1996 6 137 श्रीलंका नई दिल्ली 02 मार्च, 1996 7 100 पाकिस्तान सिंगापुर 05 अप्रैल, 1996 8 118 पाकिस्तान शारजाह 15 अप्रैल, 1996 9 110 श्रीलंका कोलंबो 28 अगस्त, 1996 10 114 दक्षिण अफ़्रीका मुंबई 14 दिसंबर, 1996 11 104 ज़िम्बाब्वे बेनोनी 09 फरवरी, 1997 12 117 न्यूज़ीलैंड बंगलौर 14 मई, 1997 13 100 ऑस्ट्रेलिया कानपुर 07 अप्रैल, 1998 14 143 ऑस्ट्रेलिया शारजाह 22 अप्रैल, 1998 15 134 ऑस्ट्रेलिया शाहजाह 24 अप्रैल, 1998 16 100 कीनिया कोलकाता 31 मई, 1998 17 128 श्रीलंका कोलंबो 07 जुलाई, 1998 18 127 ज़िम्बाब्वे बुलावायो 26 सितंबर, 1998 19 141 ऑस्ट्रेलिया ढाका 28 अक्तूबर, 1998 20 118 ज़िम्बाब्वे शारजाह 08 नवंबर, 1998 21 124 ज़िम्बाब्वे शारजाह 13 नवंबर, 1998 22 140 कीनिया ब्रिस्टल 23 मई, 1999 23 120 श्रीलंका कोलंबो 29 अगस्त, 1999 24 186 न्यूज़ीलैंड हैदराबाद 08 नवंबर, 1999 25 122 दक्षिण अफ़्रीका वडोदरा 17 मार्च, 2000 26 101 श्रीलंका शारजाह 20 अक्तूबर, 2000 27 146 ज़िम्बाब्वे जोधपुर 08 दिसंबर, 2000 28 139 ऑस्ट्रेलिया इंदौर 31 मार्च, 2001 29 122 वेस्टइंडीज़ हरारे 04 जुलाई, 2001 30 101 दक्षिण अफ़्रीका जोहानेसबर्ग 05 अक्तूबर, 2001 31 146 कीनिया पार्ल 24 अक्तूबर, 2001 32 105 इंग्लैंड चेस्टर-ली-स्ट्रीट 04 जुलाई, 2002 33 113 श्रीलंका ब्रिस्टल 11 जुलाई, 2002 34 152 नामीबिया पीटरमारित्ज़बर्ग 23 फरवरी, 2003 35 100 ऑस्ट्रेलिया ग्वालियर 26 अक्तूबर, 2003 36 102 न्यूज़ीलैंड हैदराबाद 15 नवंबर, 2003 37 141 पाकिस्तान रावलपिंडी 16 मार्च, 2004 38 123 पाकिस्तान अहमदाबाद 12 अप्रैल, 2005 39 100 पाकिस्तान पेशावर 06 फरवरी, 2006 40 141 वेस्टइंडीज़ कुआलालंपुर 14 सितंबर, 2006 41 100 वेस्टइंडीज़ वडोदरा 31 जनवरी, 2007 42 117 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 02 मार्च, 2008 43 163 न्यूज़ीलैंड क्राइस्टचर्च 08 मार्च, 2009 44 138 श्रीलंका कोलंबो 14 सितंबर, 2009 45 175 ऑस्ट्रेलिया हैदराबाद 05 नवंबर, 2009 46 200 दक्षिण अफ़्रीका ग्वालियर 24 फरवरी, 2010 47 120 इंग्लैंड बंगलौर 27 फरवरी, 2011 48 111 दक्षिण अफ़्रीका नागपुर 12 मार्च, 2011

सचिन के सौवें शतक को लेकर पूरे विश्व के नजर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर लगी हुई है.स्टेडियम से लेकर हर जगह सिर्फ सचिन-सचिन-सचिन.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:01 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh