अफगानिस्तान में बम विस्फोट, छह की मौत
ताजा खबरें, दुनिया 4:22 pm
असादाबाद [अफगानिस्ता]। अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में शनिवार को सड़क के किनारे हुए एक बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। लाघम प्रांतीय प्रवक्ता फैजानुल्ला पाटन ने कहा कि लाघम प्रांत के अलीनगर जिले में एक कार सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गई जिससे एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे हुए इस विस्फोट की पुष्टि करते हुए गृहमंत्रालय के प्रवक्ता सदिक सिद्दकी ने काबुल में कहा कि चार लोगों की मौत हुई है।

