सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के मुरीद है किर्क एडवर्ड्स
क्रिकेट, खेल, ताजा खबरें 7:03 pm
वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'मैं राहुल द्रविड़ की काफी प्रशंसा करता हूं। वीवीएस लक्ष्मण भी मुझे काफी पसंद हैं। मैं ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों का मुरीद हूं। लेकिन सचिन [तेंदुलकर] के साथ मैच खेलना विशेष था। यह ऐसी स्मृति होगी जिसे मैं पूरी जिंदगी याद रखूंगा।'
उन्होंने कहा, 'कभी मुझे लगता है कि मैं अपने क्षेत्ररक्षण पर ध्यान लगाने के बजाय उन पर ज्यादा ध्यान लगा रहा हूं। मुझे लगता है कि ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता होगा। वह महान खिलाड़ी हैं इसलिए हम काफी विस्मित रहते हैं और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखते रहते हैं।' एडवर्ड्स ने अपने पांच टेस्ट के करियर में दो शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं।
उन्होंने कहा कि कोलकाता में दूसरे टेस्ट में उनकी टीम की दूसरी पारी से खिलाड़ी 22 नवंबर से शुरू होने वाले अंतिम टेस्ट से पहले काफी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

