राजस्थान: पुलिसकर्मियों पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान में पुलिसकर्मियों पर गुस्साए लोगों ने हमला कर दिया जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गये.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खेरली और कथुमार पुलिस स्टेशनों से पुलिसकर्मियों का दल उतारदा गांव में एक छात्रा के अपहरण में शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार करने गयी थी लेकिन इससे गुस्साए उनके रिश्तेदारों ने उनपर हमला कर दिया.

इस हादसे में खेरली थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है.

पुलिस ने कथुमार पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:25 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh