धोनी और बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल पद की मानद उपाधि

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल पद से नवाजा जाएगा.

टेरीटोरियल आर्मी मंगलवार को धोनी और बिंद्रा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित करेगी. रक्षा मंत्रालय ने दोनों खिलाडियों को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते यह उपाधि देने का फैसला किया है.

क्रिकेट की दुनिया में सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल टीम इंडिया को विश्व चैम्पियन बनाया था. इसके साथ बीजिंग ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा को भी यह उपाधि दी जाएगी.

इसके अलावा युद्ध विशेषज्ञ डीपक अन्नाजी राव को भी आर्म्ड फॉर्सेस को कमांडो ट्रेनिंग के लिए मेजर की उपाधि दी जाएगी.

उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट कर्नल का पद सेना में काफी बड़ा होता है, ये पद कर्नल से एक रैंक नीचे और मेजर और कैप्टन से बड़ा होता है.

सेना इससे पहले 2008 में कपिल देव को लेफ्टिनेंट की उपाधि से सम्मानित कर चुकी है. जबकि 2010 में भारतीय वायु सेना ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की उपाधि दी थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:14 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh