लंबी उम्र तक जिंदा रहना चाहते हैं तो खुश रहिए

शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि आप लंबी उम्र तक जिंदा रहना चाहते हैं तो खुश रहिए.

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नेतृत्व में पांच साल तक हुए एक अध्ययन में पता लगा है कि प्रसन्न रहने से लोगों को लंबी उम्र मिलती है.

इसमें यह बात भी सामने आई है कि जीवन के लिए सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों का अल्पायु में मर जाने का खतरा 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है.

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन मनोविज्ञान के पोफेसर ऐंड्रयू स्टेपटो ने बताया कि इस अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि बुजुर्गों की अच्छी देखभाल होनी चाहिए.

पहले भी कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई थी कि सकारात्मक सोच रखने से प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है.

इससे ही बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन की संभावना बढ़ जाती है.

इस अध्ययन में करीब 3800 लोगों को शामिल किया गया.

इन्हीं लोगों ने अपनी प्रसन्नता को दैनिक आधार पर अंक दिए.

इन लोगों के लिंग, उम्र, स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार को शामिल कर अध्ययन से पता चला कि जो लोग सबसे ज्यादा खुश रहते थे उनकी जल्दी मौत की आशंका 35 प्रतिशत तक घट गई.

प्रोफेसर ऐंड्रयू स्टेपटो का कहना है कि प्रसन्नता और लंबी उम्र के बीच संबंध के लिए विभिन्न जैविक प्रक्रियाएं जिम्मेदार हो सकती हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:11 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh