पाकिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, एक राजनेता और अंगरक्षक की मौत
ताजा खबरें, दुनिया 9:03 am
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पूर्व मेयर हनीफ जादून ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद जैसे ही इबादतगाह से रवाना होने लगे उसी समय आत्मघाती बम हमलावर ने खुद को उड़ा दिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जादून और उनके अंगरक्षक की तुरंत मौत हो गई.
सात घायलों में जादून का बेटा भी शामिल है. घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया है. यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब करोड़ों लोग ईद उल अजहा का त्योहार मना रहे हैं.
सरकार ने आतंकवादी वारदातों को रोकने के लिये पूरे पाकिस्तान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि इस तरह के हमले के लिये पाकिस्तानी तालिबान पर आरोप लगते रहे हैं.

