पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश निजी यात्रा पर मुम्बई पहुंचे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश एक निजी यात्रा पर मुम्बई पहुंचे हैं.

हवाई अड्डे से वह दक्षिण मुंबई स्थित ताज महल होटल पहुंचे.

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया, ‘वह किसी निजी काम के सिलसिले में मुंबई में हैं.’

पुलिस ने कहा कि 65 वर्षीय बुश और उनकी टीम ताज महल होटल में ठहरी है जहां पूर्व राष्ट्रपति किसी कार्यक्र म में शामिल हो सकते हैं.

पुलिस के अनुसार, बुश की सुरक्षा के लिये होटल के बाहर एक त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात कर दिया गया है.

बुश वर्ष 2001-09 के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं.

उनके बुधवार सुबह मुंबई से रवाना होने की संभावना है.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh