राज ठाकरे की चेतावनी उत्तेजक बयान बंद करे नहीं तो ‘दंगा’ होगा

राज ठाकरे ने कहा है कि यदि उत्तर भारतीय मूल के नेता उत्तेजक बयान देना बंद नहीं करेंगे तो ‘दंगा’ हो जाएगा.

कांग्रेस सांसद संजय निरुपम के उस बयान पर कि अगर उत्तर भारतीय चाहें तो मुंबई की जिंदगी ठहर सकती है और आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

मुंबई कांग्रेस प्रमुख कृपाशंकर सिंह और समाजवादी पार्टी नेता अबु आजमी ने निरुपम का समर्थन किया है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ने कहा कि अगर मुंबई में ऐसे नेता इस तरह के बयान देते रहे तो दंगा हो जाएगा. राज्य सरकार से उत्तर भारतीयों नेताओं पर लगाम लगाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर स्थिति हद से बाहर निकलती है तो इसके लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी.

उन्होंने दावा किया कि मुंबई बीच पर छठ पूजा का आयोजन उत्तर भारतीय नेताओं द्वारा ताकत का प्रदर्शन करना है.

अपने चचेरे भाई शिवसेना कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि निरुपम को शिवसेना ने ही प्रसिद्धि दिलाई है.

राज ने कहा, ‘‘निरुपम को उद्धव ठाकरे ने प्रसिद्धि दिलाई है. कभी वह उद्धव के चहेते हुआ करते थे.’’

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:37 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh