हरिद्वार : रूड़की में बाल विकास परियोजना अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार में राज्य सतर्कता विभाग ने एक बाल विकास परियोजना अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

हरिद्वार जिले के रूड़की शहर में राज्य सतर्कता विभाग ने एक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मीना शाह को उनके घर से तब गिरफ्तार कर लिया गया जब वह नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ‘पहली किस्त’ के तौर पर 10,000 रुपए स्वीकार कर रहे थे.

मीना ने प्रवीण नामक युवक को आंगनबाड़ी विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था. नियुक्ति के लिए कथित तौर पर उन्होंने 60,000 रुपए की मांग की थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:45 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh