हांगकांग के निकट जलमग्न दक्षिण कोरियाई व्यावसायिक पोत
ताजा खबरें, दुनिया 11:52 am
हादसे के बाद इस पर सवार पांच लोगों को बचा लिया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हांगकांग के समुद्री विभाग ने बताया कि लगभग 1,700 मीटर लंबे पोत पर स्टील का सामान लदा था।
सोमवार को यह पोत जलमग्न हो गया। अधिकारियों के मुताबिक 'ब्राइट रूबी' नामक यह पोत मलेशिया से चीन जा रहा था। हांगकांग से करीब 625 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र में यह हादसा हुआ।
समुद्री विभाग को लगभग 3.20 बजे दोपहर को एक संदेश मिला था जिसमें पोत के कर्मियों ने सहायता मांगी थी।

