ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाये अमेरिका ने

वाशिगटन। ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया में अमेरिका ने भी अपने सहयोगी देशों ब्रिटेन और कनाडा की तर्ज पर तेहरान पर कई तरह की कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि नए प्रतिबंध लगाकर स्पष्ट संकेत दिया जा रहा है कि ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है और वह अलग-थलग पड़ता जा रहा है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को ईरान के पेट्रोकेमिकल उद्योग पर कई तरह की पाबंदिया लगाने से जुड़े एक आदेश पर हस्ताक्षर किया। इसके अलावा ईरान के कई व्यक्तियों और निकायों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

'पैट्रियॉट ऐक्ट' को लागू करते हुए अमेरिका ने ईरान के सेंट्रल बैंक समेत समूचे बैंकिंग क्षेत्र को उन सभी सरकारों अथवा वित्तीय संस्थाओं के लिए खतरा करार दिया है, जो ईरान के बैंकों के साथ कारोबार करती हैं। हिलेरी ने कहा कि संदेश स्पष्ट है। अगर ईरान का अड़ियल रुख बना रहता है तो उसे और दबाव का सामना करना होगा एवं वह अलग-थलग भी पड़ जाएगा।

हिलेरी के साथ अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गिथनर भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे। ब्रिटेन और कनाडा की ओर से ईरान पर प्रतिबंधों के संदर्भ में कुछ नए कदम उठाए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि उसे उम्मीद है कि उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदार आने वाले दिनों में अतिरिक्त कदम उठाएंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि एक साथ उठाए गए इन कदमों से पता चलता है कि ईरान पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने के साथ ही अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनयिक अभियान चलाएगा ताकि कोई भी देश ईरान से पेट्रोलियम उत्पाद नहीं खरीदे।

Posted by रवि चौहान at 11:56 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh