मिस्र के कैबिनेट ने अपना इस्तीफा सुप्रीम काउंसिल को सौंपा
ताजा खबरें, दुनिया 12:00 pm
आधिकारिक संवाद समिति 'एमईएनए' के अनुसार, कैबिनेट के प्रवक्ता मोहम्मद हेगाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री एस्साम शराफ की सरकार ने अपना इस्तीफा सैन्य बलों के सुप्रीम काउंसिल को सौंप दी है।
वहीं दूसरी ओर काहिरा में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को बड़ी जन रैली का आयोजन किया है। वह देश में सैन्य शासन को खत्म करके जल्दी लोकतात्रिक शासन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

