उप सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह ने

लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह ने मंगलवार को उप सेना प्रमुख का कार्यभार सम्भाल लिया.

उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल अवतार सिंह लाम्बा का स्थान लिया है, जो 40 साल की सेवा के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए.

जनरल सिंह 1971 के बाद सेना में शामिल होने वाले पहले अधिकारी हैं, जो इस शीर्ष पद तक पहुंचे. लाम्बा की सेवानिवृत्ति के बाद सेना में 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान या पहले शामिल हुए केवल चार अधिकारी रह गए हैं, जिनमें मौजूदा सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह भी शामिल हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह इससे पहले जयपुर में दक्षिण-पश्चिमी कमान के प्रमुख थे. वह दिसम्बर, 1972 में आठ गोरखा राइफल्स में शामिल हुए थे, फीर्ल्ड मार्शल सैम मानेकशॉ भी इसी रेजीमेंट से सम्बद्ध थे. श्रीलंका में सेना भेजे जाने, पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर में 'ऑपरेशन रक्षक' सहित उन्होंने कई अभियानों में हिस्सा लिया.

वह जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पैदल दस्ते (इंफेंटरी डिवीजन) का भी नेतृत्व कर चुके हैं. उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में एक ब्रिगेड की भी कमान सम्भाली. वह गोरखा राइफल्स के कर्नल कमांडेंट भी रह चुके हैं.

दक्षिण-पश्चिमी कमान में जनरल सिंह का स्थान लेफ्टिनेंट जनरल ज्ञान भूषण लेंगे, जो फिलहाल तेजपुर स्थित 4 कोर के अधिकारी हैं. भूषण इससे पहले भूटान में सेना की प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व कर चुके हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:57 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh