स्वयं को 'भारत रत्न' सम्मान के काबिल नहीं मानती हैं 'डीम गर्ल'

बॉलीवुड अभिनेत्री और 'डीम गर्ल' के रूप में पहचान बना चुकी हेमा मालिनी स्वयं को 'भारत रत्न' सम्मान के काबिल नहीं मानती हैं.

वह कहती हैं कि भारत रत्न पाने के लिए उन्हें अगला जन्म लेना होगा.

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने भोपाल आईं हेमा मालिनी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भारत रत्न किसी को व्यक्तिगत उपलब्धि पर नहीं, बल्कि देश के विकास में योगदान के आधार पर दिया जाता है.यह सम्मान उसी व्यक्ति को मिलना चाहिए जिसकी उपलब्धियां इसके काबिल हों. उन्होंने कहा, "मैं खुद को इस सम्मान के काबिल नहीं पाती हूं."

हेमा से जब पूछा गया कि क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर और महानायक अमिताभ बच्चन में से वह किसे भारत रत्न के काबिल मानती हैं तो उन्होंने कहा, "दोनों की उपलब्धियां इस सम्मान के काबिल हैं. दोनों ने देश को गौरव दिलाने के लिए खूब काम किया है."

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:55 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh