तीन सप्ताह के भीतर बैलेंस शीट एवं तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत करे रिलायंस पेट्रोलियम

केरल उच्च न्यायालय ने तेल कंपनियों को बैलेंस शीट प्रस्तुत करने के आदेश दिए है.

केरल उच्च न्यायालय ने तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन और रिलायंस पेट्रोलियम को अगले तीन सप्ताह के भीतर अपने बैलेंस शीट एवं तिमाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के शुक्रवार को आदेश दिए.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सी. एन. रामचंद्रन नायर एवं पी. एस. गोपीनाथन की खंडपीठ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी सी थामस की एक जनहित याचिका पर विचार करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही वृद्धि से आम आदमी को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

खंडपीठ ने इस संदर्भ में दोनों तेल कंपनियों को अपने बैलेस शीट एवं तिमाही रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh