कावेरी नदी के तट पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी

भारी वर्षा के कारण कावेरी नदी के तट पर रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ के संबंध में एक अलर्ट जारी किया गया.

भारी वर्षा के मद्देनजर कर्नाटक द्वारा अपने बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के मद्देनजर शनिवार को जिले में कावेरी नदी के तट पर रहने वाले लोगों के लिए बाढ़ के संबंध में एक अलर्ट जारी किया गया और होगेनक्कल जल प्रपात में सभी पर्यटक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने यहां बताया कि कर्नाटक में वन और जलाशय के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कृष्ण राजा सागर और काबिनी बांध में तेजी से पानी भर रहा है.

इससे पड़ोसी राज्य के अधिकारी कावेरी में अतिरिक्त पानी छोड़ रहे हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh