आज का राशिफल : 03 दिसम्बर, 2011

मेष (Aries):- आज का दिन किसी से मिलने या जनसंपर्क के लिए अच्छा है। लोगों में साख कायम करने के लिए अथवा अपना नेतृत्व बल मजबूत करने के लिए आपको कुछ खर्च भी करना है। कभी-कभी कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा भी उठा लेते हैं। अत : मौका और पात्र देखकर ही अपनी पूंजी का वितरण करें। सांयकाल तक एक अच्छा खासा उत्सव आपके इर्द गिर्द हो सकता है। कई लोग आपके आगे पीछे होंगे।

वृष (Taurus):- अगर पिछले कई दिन आर्थिक विषमता दूर करने में मदद नहीं मिल रही है तो आज का दिन आर्थिक मामलों में फिर से सोच विचार करने का है। यदि कहीं पर आपका पैसा जमा है अथवा निवेश किया हुआ है तो उसके अधिग्रहण कर लेने में कोई हर्ज नहीं। जिस प्रकार की देनदारी आपके ऊपर आने वाली है उसके लिए तत्काल व्यवस्था करना जरूरी होगा।

मिथुन (Gemini):- आज आप अपने रिलेशनशिप या नये पुराने रिश्ते को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन रिश्ता कोई कांच नहीं जिसे टूटने पर फेंक दिया जाए यदि आप असन्तुष्ट परिजनों या फिर प्रेमी को मना लें तो सारी बात बन जाएगी और जो नुकसान आपको मानसिक तौर पर हो रहा है उसका भी निदान हो जायेगा। बस अब जरूरत है पहल करने की, सो आपको ही इस नेक काम को कर लेना चाहिए।

कर्क (Cancer):- आपके अन्दर एक विशेष प्रतिभा और व्यक्तित्व की गरिमा है। अगर कोई आपके इस धरातल पर आघात करता है तो फिर आपका मर्ज बढ़ जाना लाजिमी है। बेहतर होगा आप अपने कार्य क्षेत्र और व्यवहार जगत को सीमित कर दें। अपने काम से ही काम रखिए। इसकी शुरुआत आज से करें और साधारण परिश्रम करने से ही बहुत कुछ पा सकते हैं। लोगों के मदद की जरूरत नहीं।

सिंह (Leo):- किसी से कहा-सुनी हो जाने पर आपने इतना अधिक टेंशन में नहीं रहना चाहिए। आप व्यवहारिक व्यक्ति हैं अत : इतना भावुक होकर काम कैसे चलेगा। यदि सचाई का सामना करेंगे तो आपको समझने में देर नहीं लगेगी कि ऐसा सभी के साथ होता आया है। दिल और दिमाग में से आप इस बात को तवज्जो दें। सब कुछ सांयकाल तक संतुलित हो जायेगा।

कन्या (Virgo):- यदि आप किसी भंवर जाल में फंसे हैं या कोई समस्या खड़ी हो गई है तो किसी की सलाह या सहायता लेने में झिझक कैसी ? सहयोग लेने-देने से ही दुनिया चलती है। अपना काम निपटाइए और आगे बढ़िए। दोपहर बाद यदि अगर फ्री हो जायें तो किसी मीटिंग आदि में जाने का प्रोग्राम बनाएं। इससे भी आपके भटके मन को सहायता मिलेगी।

तुला (Libra):- आज आपको अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। सफाई के तौर पर आप उन्हीं बातों को कहें, जिनका सम्बन्ध आपके साथ हो। दूसरों को टारगेट करके कोई बात कहने से परहेज करें। आखिर दूसरों की आलोचना करने से अपनी आलोचना भी हो सकती है। क्रोध या प्रतिवाद दिखाने का तरीका सभ्यतापूर्ण होना चाहिए। असभ्य ढंग से पेश आने पर आपकी अपनी ही प्रतिष्ठा कम हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio):- कोई व्यक्ति अगर आपके साथ कुछ सहयोग करके नेक काम करना चाहता है तो इस भलाई के काम में आपको जरूर उतरना चाहिए। अपने कारोबार के साथ साथ सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहना भी आपको आच्छा लगता है। ऐसा ही अवसर आपको आज मिल रहा है। अत : यह जरूरी है कि आप कहां तक इसमें भागीदार होते हैं। कारोबार में अभी समय ठीक ही चल रहा है। इसकी चिन्ता करनी जरूरी नहीं।

धनु (Sagittarius):- बार-बार किसी काम में असफल हो जाने पर आप उसे पाने की हठ करें। यदि आप किसी के साथ सम्बन्ध बनाना चाहते हैं तो उसके लिए अभी कुछ और इन्तजार करना होगा। दोपहर बाद उन कार्यों को सम्पन्न कर लें, जिसके लिए लोग आपको याद दिला रहे हैं। बार-बार किसी के साथ वायदा खिलाफी करने से आपकी व्यक्तिगत साख गिर सकती है। अत : अपनी मान प्रतिष्ठा को बनाए रखने में भी रुचि रखनी चाहिए।

मकर (Capricorn):- आज के दिन आप किसी सन्त महात्मा के साथ मिलकर भक्ति आराधना में रूचि लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन या तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम में भी आपकी उपस्थिति नजर आएगी। लेकिन इन सबके बीच आपको त्याग और सादगी का वातावरण अपनाना पडेगा। भोग-विलास और मौजमस्ती के बीच रहकर धार्मिक कार्य पूरे नहीं किये जा सकते हैं। जितना भी हो सके अपने भटके हुए मन को शान्त रखें। एक एक दिन आपको मानसिक शान्ति जरूर मिलेगी।

कुंभ (Aquarius):- काफी तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान करने के बाद भी आपका शनि अभी आपको पीड़ा देने में सक्रिय रहेगा। इसके लिए फिलहाल अपने जप-तप को जारी रखें और किसी खर्चीले प्रोग्राम से भी परहेज करें। अगर आपके स्वास्थ्य का मामला है तो तत्काल किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें और नियमित इलाज की व्यवस्था भी करें। फिलहाल आर्थिक पक्ष कमजोर जैसा ही रहेगा। जोड़-तोड़ के बाद ही कुछ गुजारे लायक जुटा सकने में समर्थ रहेंगे।

मीन (Pisces):- कई बार कुछ असंभव बातों पर आपका ध्यान केन्द्रित हो जाता है। अपना धन और समय आप इस प्रकार के जोखिम भरे कार्यों को करने में नष्ट करें। अन्त में आपको अपनी परियोजना रद्द करनी पड़ती है और कार्यक्रम भी रोकना पड़ता है। आपकी भलाई इसी में है कि आप तत्काल ऐसे कामों की समीक्षा करें, जो उत्पादक नहीं है। अपने काम-काज में किसी प्रकार का जोखिम लें वरना बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:50 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh