आज का राशिफल : 04 दिसम्बर, 2011

मेष (Aries): किसी खास नजदीकी शख्स से ज्यादा उम्मीद लगाने की जरूरत नहीं है । हो सकता है वह आपकी उम्मीद पर खरा न उतरे और आपको निराश होना पड़े। आज कोई दोस्त या जानकार आपको पुराना कर्ज लौटाने का वायदा करेगा, लेकिन हो सकता है कि वह अपने वायदे को ठीक समय पर पूरा न करे। आपको धीरज रखना होगा। आपकी सभी इच्छाएं भी शाम को पूरी हो सकती हैं। रोमांस के मामले में आज की शाम बेहतरीन है ।

वृष (Taurus): आपके लिए आज का दिन नॉर्मल है। अस्थाई करियर के लिहाज से काफी सफलता देने वाला दिन साबित हो सकता है। धीरे-धीरे कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन कोई नया काम शुरू करने या नई बिजनेस डील फाइनल करने का यह समय ठीक नहीं है। प्रभावशाली लोग अपने कामों में बिजी रहेंगे और हो सकता है कि आपके लिए समय न निकाल पाएं। रोमांस के मामले में कुछ भी हो सकता है आज।

मिथुन (Gemini): आपके लिए आज का दिन संतोषजनक है। कोई नया काम या डील फाइनल करने की जल्दबाजी में आप नहीं रहेंगे। अपने क्रिएटिव आइडिया को कामयाब बनाने के लिए कहीं दूर की यात्रा करने का जो प्लान आपने बनाया है, वह पोस्टपोन हो सकता है। अगर ट्रिप पर निकलना पड़ भी जाए तो जिससे मिलना है उससे अपॉइंटमेंट ले लें। नए लव अफेयर की शुरुआत की जा सकती है ।

कर्क (Cancer): आज का दिन आपके लिए काफी यूजफुल रहेगा । इनवेस्टमेंट से उतना फायदा नहीं मिलेगा जितना आप सोच रहे थे। ऐसे दोस्तों की सलाह ले लें, जो शेयरों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। कई ऐसे लोगों से मुलाकात हो जाएगी जो आपको अच्छी सलाह देने के लिए आगे आएंगे। काम को जल्दी खत्म करके शाम को अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल लें।

सिंह (Leo): आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर देगा। दोस्तों के कमेंटस या एटिटयूड से आपको कुछ हैरानी होगी। कुछ ऐसे लोग अचानक सपोर्ट के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। यह जानने का काम आपका है कि वे लोग ऐसा जान-बूझकर कर रहे हैं या नहीं। अपोजिट सेक्स के प्रति मन में आकर्षण बढ़ेगा। सोच-समझकर कदम आगे बढाएं।

कन्या (Virgo): आज का दिन सेंसिटिव है। हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। ऐसे शख्स के साथ रोमांटिक रिलेशनश्पि आगे बढ़ाने से पहले सावधानी बरतें, जिसका हाल ही में किसी के साथ ब्रेकअप हुआ हो। हो सकता है बाद में आपका ऐसा लगे कि वह शख्स अपना पुराना पन भूलने के लिए आपको यूज कर रहा है। हेल्थ का ध्यान रखने की जरूरत है। जंक फूड से बचना चाहिए।

तुला (Libra): आपको दिन आज काफी अच्छा है। सभी जरूरी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। घर के सदस्यों के साथ समय गुजारने का मौका मिलेगा। अपनी बात को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे। आने वाले कार्य दिवस में आपके सुपीरियर्स आपकी बात को सुनेंगे। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है। जरूरी चिट्ठियों का जवाब समय पर देने का मौका मिल जाएगा। रूटीन काम पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए चैलेंजिंग है । लेन देन के मामल में काफी महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। रोमांस के मामले में दिन अच्छा है ।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपको काफी बिजी रखेगा। फाइनैंस से जुड़े अपने सारे डॉक्यूमेंटस को अप-टु-डेट रखें। सांसारिक चीजों के प्रति आप कुछ ज्यादा ही लगाव रखते हैं। अपने जीवनसाथी या प्रेमी की बात को भी सुन लें। परिवार के किसी करीबी सदस्य से आपको काम की राय मिल सकती है। यह बात तो पक्की है कि ऐसी राय आपको बाहर कहीं और से नहीं मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्य भी आपको मदद दे सकते हैं।

मकर (Capricorn): आज आपके अंदर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुटटी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा, जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कंट्रोल में लेनी पड़ सकती हैं। आपके ओरिजनल आइडिया भी लोगों को पसंद आएंगे, फिर चाहे मामला रोमांस का ही क्यों न हो।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन काफी क्रिएटिव हो सकता है। अगर आप अपना कोई ओरिजनल आइडिया लॉन्च करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए ठीक रहेगा। कुछ बेहद लुभावने ऑफर आज आपके सामने आ सकते हैं। उन्हें पहचानकर उनमें से बेस्ट डील छांटने का काम आपका होगा अपने काम पर आज आप पहले से ज्यादा समय और ध्यान दे पाएंगे।

मीन (Pisces): आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां होंगी। किसी भी चैलेंज को एक्सेप्ट करने में आपका कोई जवाब नहीं है। आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते रहे हैं। आपकी यही कोशिश आज भी कामयाब हो जाएगी। शाम के समय नाते-रिश्तेदारों को खुश करने के लिए थोडा बहुत ट्रैवल करना पड़ सकता है। रूटीन के कामों को पूरा करने में आसपास के लोगों की हेल्प मिलती रहेगी ।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:00 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh