आज का पंचांग : 04 दिसम्बर, 2011

4 दिसंबर 2011: रविवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, शुक्ल पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - नवमी

नक्षत्र - उत्तरा भाद्र रात अंत तक

सूर्योदय - 06.39

सूर्यास्त - 05.20

ग्रह स्थिति - चंद्र मीन राशि में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल सिंह में, बुध वृश्चिक में, गुरु मेष में, शुक्र धनु में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पश्चिम दिशा, यदि आवश्यक हो तो घी का सेवन करके यात्रा करें।

जानिए रविवार को क्या करना चाहिए...

ज्योतिष के अनुसार रविवार का दिन सूर्य ग्रह की पूजा के लिए श्रेष्ठ माना गया है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो उसे इस दिन भगवान सूर्य के निमित्त पीली वस्तुओं जैसे पीला कपड़ा, पीले रंग की मिठाई, सोना आदि का दान करना चाहिए। रविवार से ही प्रतिदिन सुबह-सुबह सूर्य को जल चढ़ाना शुरू करें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:05 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh