आज का राशिफल : 05 दिसम्बर, 2011

मेष :- यदि आप संकल्प लेकर अपने आपको किसी काम को पूरा करने के लिए तैयार कर लेते हैं तो जरूरी बात है कि वह कार्य पूर्ण हो जाएगा किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यो को एक एक करके निबटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे और मानसिक बोझ कम होगा

वृष :- आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आज के दिन भी आपका एकाएक अपने किसी निर्णय को बदल कर दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ सकता है कुछ संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं परन्तु उन पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। जहां तक हो सकता है अपने ही बलबूते पर चलें और खतरे से बचें।

मिथुन :- आज आपके कार्यक्षेत्र के अन्दरूनी वातावरण में सुधार होगा। कोई कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोंरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल पहल बढ़ेगी। जीवन साथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप या फिर सहकारी स्तर पर काम करने से भी अन्तत : लाभ होने की उम्मीद बढ़ेगी।

कर्क :- आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम सम्बन्धों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे। अत : जितना भी हो सके अनी ओर से व्यय पर नियंत्रण करना जरूरी होगो। वरिष्ठ लोगों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

सिंह :- यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी बाहर भी परिस्थितियां ठीक नहीं। व्यापार व्यवसाय का दायरा भी कुछ संकुचित ही नजर आएगा। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। अगर सायंकाल तक कुछ निर्णय लेकर आगे बढना हैं तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है बदलाव से कष्ट भी हो सकते हैं

कन्या :- आज के दिन किसी नए प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने या भूले बिसरे मित्रों से आर्थिक लाभ या व्यावसायिक सपोर्ट मिल जाए। सबसे चर्चा करने में समस्याओं के हल में सहायता मिलेगी। अगर किसी की सहायता करेंगे या उसके लेन देन में सहायक होंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। अच्छे किस्म के लोगों से घनिष्ठता बढ़ा सकते हैं।

तुला :- अगर सैर सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होगें। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई भूल हो सकती है या फिर कोई छोटा मोटा नुकसान भी। सायंकाल तक योजना सकारात्मक रूख लेकर रहेगी। छोटे सदस्यों और परिजनों के लिए मौज मस्ती का अवसर देना आवश्यक होगा।

वृश्चिक :- आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है। कहीं आने जाने का कार्यक्रम भी कुछ दिनों के लिए स्थगित करना होगा।

धनु :- मनोरंजन या संगीत पिक्चर आदि का कार्यक्रम बन सकता है। अतिथि मेहमान या मित्रों की आतिर खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एक्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। किसी व्यक्ति विशेष या घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल नहीं लेना है। एकाएक ही खुशखबरी मिलने से उत्साह कायम हो सकता है

मकर :- अपने बिजनेस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। यदि आप इस समय कोई कदम उठाते हैं तो कोई रिस्क नहीं है। आगे चलकर खतरे से भी आपको बचना होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेसर नहीं है हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक होगी।

कुंभ :- किसी घनिष्ठ सदस्य के खराब स्वास्थ्य या उसके द्वारा किए गए व्यय के कारण या फिर किसी असफलता के आघात के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पडें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है। शरीर स्वस्थ रहेगा।

मीन :- शारीरिक स्थिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है किसी खराब पड़ी वस्तु का पुन : संचालन हो जाएगा। घर में चल रहे गतिरोध की समाप्ति होती नजर आएगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:01 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh