आज का पंचांग : 05 दिसम्बर, 2011

5 दिसंबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, अगहन मास, शुक्ल पक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - अगहन शुक्ल 10

नक्षत्र - रेवती

सूर्योदय - 06.40

सूर्यास्त - 05.21

ग्रह स्थिति - चंद्र मीन राशि में, सूर्य वृश्चिक में, मंगल सिंह में, बुध वृश्चिक में, गुरु मेष में, शुक्र धनु में, शनि तुला में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दूध का सेवन करके यात्रा करें।

जानिए सोमवार को क्या करना चाहिए...

सोमवार सप्ताह का पहला दिन, कहते हैं यदि शुरूआत अच्छी हो तो सब कुछ अच्छा ही होता है। इसी लिए पूरे सप्ताह खुश रहने के लिए पहले दिन सोमवार को ये उपाय करें-

सोमवार का दिन शिवजी की आराधना का विशेष दिन है। इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाकर, बिल्वपत्र, चावल, कुमकुम, चंदन पुष्प आदि अर्पित करें। ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रह का भी दिन सोमवार ही माना गया है। अत: चंद्र से शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध का दान करें।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:07 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh