आज का राशिफल : 07 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:00 am
वृष ( Taurus):- आप बहुत सारे काम एक साथ करने की क्षमता रखते हैं। कभी-कभी आपको ऐसा जटिल और भारी-भरकम काम सौंप दिया जाता है जो दूसरे नहीं कर सकते हैं। इन्हीं जोखिम भरे कामों से आपकी अपनी साख बनी हुई है। आज भी कोई ऐसा ही रिस्क भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। शाम तक आप इस उत्तरदायित्व से निवृत्त हो जाएंगे और कार्य सफलता का श्रेय भी आपको मिल जाएगा।
मिथुन ( Gemini):- आज कार्य क्षेत्र में दिनभर का समय गुजरते देर नहीं लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम भी एकाएक ही पूरे हो जाएंगे। किसी कानूनी विवाद या मुकदमें की जीत भी आपके लिए खुशी की एक वजह होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। जो जैसा सोचता है उसको वैसा ही सामने भी नजर आता है।
कर्क ( Cancer):- आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। हाथ में पर्याप्त धन आ जाने का सुख मिलेगा। यदि आप सबकी मानें तो इस धन को फिलहाल सुरक्षित रखने की तरकीब पर विचार करें। अन्यथा यह सब पारीवारिक सुख-सुविधाओं पर ही व्यय हो जाएगा। शाम के समय किसी दावत या पार्टी का आयोजन हो सकता है।
सिंह ( Leo):- काफी समय से आप अपने घर के लिए भरपूर दौड़-भाग कर रहे हैं। बीमार होने के बावजूद आपका चलना-फिरना काफी ज्यादा हो गया है। कुछेक आन्तरिक परेशानियां आपके अन्दर भी जड़ जमा रही हैं। आज आप किसी डॉक्टर से इस मामले में सलाह-मशविरा ले सकते हैं। यदि आप सतर्क रहेंगे तो समय पर रोग का निदान हो जाएगा। खान-पान की शुद्धता से भी स्वास्थ्य की रक्षा होगी। शाम तक भरपूर धन प्राप्ति के योग हैं।
कन्या ( Virgo):- काफी संघर्ष करने के बाद आजकल आपको परेशानियों से कुछ राहत मिल रही है। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। धन प्राप्ति के नए रास्ते बन रहे हैं। यदि आप किसी छोटे-मोटे कारोबार या पार्ट टाइम व्यापार से जुड़े हैं तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। निकट या दूर की यात्रा हो सकती है। और शाम तक किसी अच्छे शुभचिन्तक का आर्थिक सहयोग मिलना भी सुनिश्चित होगा।
तुला ( Libra):- आजकल आपके घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो रही है। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीद करनी चाहिए। जिस काम में आप अभी व्यस्त हैं उसे बीच में रोकने की कोशिश नहीं करें। फिलहाल अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा तो चिन्ता नहीं करें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा।
वृश्चिक ( Scorpio):- इस समय जिस तेजी से आप आगे बढ़ रहे हैं। उसको देखकर सभी हैरान है। स्वयं आपकी अपनी नजर इन उपलब्धियों पर लग सकती है। अब यदि आप इसी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पायेंगे तो आपकी मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। बेहतर होता यदि आप बिना अपनी खुशी जाहिर किए अपने काम पर लगे रहते। हो सकता है दोपहर बाद कोई पारिवारिक सदस्य आपके लिए कुछ खर्च करने का प्रस्ताव रखे।
धनु ( Sagittarius):- आप हमेशा ही अपने घर-परिवार की सलामति के लिए तैयार रहते हैं। आज के दिन भी किसी बड़े या बुजुर्ग माता-पिता की चिन्ता भी आपको परेशान कर सकती है। यदि आपकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन करने का विचार सबके लिए फायदेमन्द हो सकता है। यदि आप अपने प्रेमी या प्रियजन के लिए कुछ विशेष सौगात या गिफ्ट आदि खरीदना चाहते हैं तो बढ़-चढ़ कर खर्च न करें। हो सकता है जिसको आप कुछ देने की कोशिश कर रहे हैं वह उपलब्ध ही न हो पाए।
मकर ( Capricorn):- काफी समय से आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव पीछा नहीं छोड़ रहा है। नौकरी आदि के क्षेत्र में यदि आप कुछ सुधार चाहते हैं तो आपको अपने सुख-आराम को त्यागना होगा। कुछ ज्यादा समय खर्च करके आप ऐसी आजीविका प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी उपलब्धि आगे चलकर फायदेमन्द साबित होगी। यदि व्यापार का सिलसिला ठीक नहीं चल रहा है तो कुछ साफ-सफाई और काट-छांट करने के बाद तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की भी कोशिश करें।
कुंभ ( Aquarius):- जिस प्रकार की दौड़-भाग इन दिनों आप कर रहे हैं उसके नतीजे लाभदायक तो जरूर हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता है कि इस प्रकार के आपाधापी आप रोज ही कर पाएंगे। फिलहाल अपने काम को पूरे उत्साह से पूरा करें। और जो भी आपको इससे फायदा हो सकता है उसको ग्रहण कर लें। कुछ समय बाद हो सकता है इससे भी बेहतरीन कॉन्ट्रेक्ट आपको मिल जाएं और एक स्थायी धन लाभ का स्रोत भी हाथ में आ जाए। दूसरों की बुद्धि अगर आपको फायदा पहुंचा दे तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती।
मीन ( Pisces):- इस समय आपके हाथ में बहुत ही जिम्मेदारी वाले काम आए हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि आप अपने घर-परिवार के साथ उचित संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हमेशा ही इस प्रकार से अलग-थलग पड़े रहना आपके हित में नहीं है। अगर आप चाहें तो किसी और सदस्य को भी अपनी यह जिम्मेदारी देकर अपने लिए फुर्सत निकाल सकते हैं। जीवन साथी के साथ बेहतर ताल-मेल रखना जरूरी है। शाम तक कुछ न कुछ सुलझने वाले मुद्दे आपके सामने आ ही जाएंगे।

