जरदारी के इस्तीफे को लेकर पीपीपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक
ताजा खबरें, दुनिया 8:55 am
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इस्तीफे के कयासों से निपटने के लिये रणनीति बनाने की खातिर बुधवार को पीपीपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक हुई जिसमें पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हिस्सा लिया.
बिलावल और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं की बैठक में निर्णय किया गया कि जैसे ही संसदीय पैनल ‘‘मेमोगेट’’ विवाद पर अपनी अनुशंसाएं सौंपता है वैसे ही दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुलाया जाए.
पैनल को हाल में नाटो के हमले पर भी अनुशंसा सौंपनी है जिसमें 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये थे.

