फुटबाल सैफ चैम्पियनशिप में श्रीलंका को 3-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में

फुटबाल सैफ चैम्पियनशिप ग्रुप ए के अंतिम लीग मैच में श्रीलंका को 3-0 से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है.

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला मालदीव से होगा.

ग्रुप बी से मंगलवार को मालदीव (166) और नेपाल (143) ने सेमीफाइनल में जगह बना ली थी और अब नौ दिसंबर के पहले मैच में भारत का सामना ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली मालदीव से होगा जबकि ग्रुप ए में पहले स्थान पर रहने वाली टीम अफगानिस्तान (178) दूसरे मैच में नेपाल से भिड़ेगी.

भूटान को 8-1 से हराकर अफगानिस्तान सात अंक से ग्रुप में गोल अंतर से शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा. भारत के भी इस जीत से सात अंक रहे.

भूटान को 5-0 से हराने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तेज शुरूआत की और विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर कई हमले बोले लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी.

लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ ने 50वें मिनट में गोल कर टीम को 1- 0 से आगे कर दिया.

स्टार सुनील छेत्री दायीं ओर से अकेले फुटबाल लेकर गोलपोस्ट की ओर भागे, उन्होंने शाट लगाकर इसे गोलपोस्ट की ओर किया लेकिन गोलकीपर सुजान परेरा ने इसे बाहर कर दिया लेकिन जेजे लालपेखलुआ ने इस पर शानदार शाट लगाकर गोल दागा.

सुनील छेत्री ने 69वें मिनट में हेडर से बिलकुल आराम से गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी.

भारत को अतिरिक्त समय में श्रीलंका के बंडारा वाराकागोडा की गलती से किये गये आत्मघाती गोल तीसरा गोल मिला जिससे भारतीय दर्शक खुशी से झूम उठे.

श्रीलंकाई टीम ने पहले हाफ में रक्षात्मक खेल अपनाया.

लेकिन दूसरे हाफ में 53वें मिनट में मोहम्मद शाफ्राज कैज का गोल आफसाइड करार कर दिया गया. दो मिनट बाद उसे बराबरी करने का अच्छा मौका मिला क्योंकि विपक्षी टीम के फाउल पर उसे फ्री किक मिली लेकिन चतुर गुणारत्ना का शाट सीधे भारतीय गोलकीपर करणजीत के हाथों में चला गया.

फीफा रैंकिंग में 162वें स्थान पर काबिज भारत ने दो साल पहले ढाका में खिताब जीता था.

उसने भूटान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाले टीम संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया और अनुभवी राइट विंगर स्टीवन डायस को शुरूआती एकादश के बजाय 79वें मिनट में मैदान पर उतारा.

श्रीलंका ने आठ देशों के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में भूटान को 3- 0 से परास्त कर अच्छी शुरूआत की थी लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ एक गोल की बढ़त के बावजूद टीम 1-3 से हार गयी और इस शिकस्त से उसका अभियान भी समाप्त हो गया.

भारतीय स्ट्राइकरों ने भी काफी मौके गंवाये. सुनील छेत्री 18वें मिनट में मौका चूक गये. 33वें मिनट में भारतीय कप्तान क्लाइमेक्स लारेंस और विपक्षी टीम के खिलाड़ी की टक्कर से फ्री किक मिली लेकिन क्लाइफोर्ड मिरांडा का शाट गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:11 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh