आज का राशिफल : 08 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 6:43 am
वृष ( Taurus):- आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सौगात लेकर आ रहा है। अचानक ही किसी जटिल काम के बन जाने से भाग्य की रूकावटें दूर होंगी। यदि आप अपना गृहस्थ जीवन सही तरीके से व्यतीत करना चाहते हैं तो जीवन साथी के प्रति इमानदार होना जरूरी है। मित्रों और परिजनों की भी बात रख लेनी चाहिए। जब सब तरफ ठीक - ठाक चल रहा हो तभी मौज - मस्ती का भी प्रोग्राम बनाना अच्छा रहेगा।
मिथुन ( Gemini):- काफी लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद अब आपको लगेगा कि कहीं बैठकर एकान्त में कुछ समय गुजारना चाहिए। ऐसी ही किसी यात्रा या छुटटी के लिए आप आज तैयार हो सकते हैं। आपके लिए अब यह समय अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का है। अगर आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा तो परिश्रम करना भी आपके लिए कठिन हो जाएगा। ऐसी स्थिति में आपके लिए वही रास्ता ठीक है जिससे सुधार हो।
कर्क ( Cancer):- धन कमाने के लिए कई प्रकार के रास्ते आपको नजर आएंगे। आपके सहयोगी और पार्टनर इस बात पर मतभेद रख सकते हैं कि कमाई करने के लिए कोई भी रास्ता बुरा नहीं है। वास्तव में यह एक पलायनवादी सोच है। किसी भी प्रतियोगिता में हार - जीत होती रहती है। इसका यह मतलब नहीं कि हार जाने पर हम अपना संतुलन खो दें और अवांछित रास्ते से जीत हासिल करने की कोशिश करें। यही सोच आपको महान बना सकती है।
सिंह ( Leo):- इस समय आपका प्रभाव सब के ऊपर एक समान पड़ रहा है। कामकाज का आधुनिक तौर - तरीका आपकी मुट्ठी में कैद है। किसी भी कठिन काम को आसानी से पूरा कर देने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आज भी किसी ऐसी ही समस्या पर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आपके ऊपर जाएगा। जहां तक हो सके इस जिम्मेदारी को भी आप तत्काल ही पूरा कर सकते हैं। अगर आपका परिश्रम सफल रहा तो फायदा भी आपको ही होगा।
कन्या ( Virgo):- किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है। हो सकता है इसके लिए आपको अपने काम से छुट्टी लेनी पड़े। अचानक ही किसी घरेलू सदस्य की अस्वस्थता से काम में और भी रूकावट पैदा हो सकती है। यदि आप किसी उद्योग , फैक्ट्री या व्यापार का संचालन कर रहे हैं तो छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना नहीं भूलें। यदि आप सतर्क रहे तों कोई भी संकट आसानी से ही टल सकता है। ओर इसका लाभ भी आपके हाथ में ही आएगा।
तुला ( Libra):- किसी अच्छे अधिकार क्षेत्र में घुस कर अपना वर्चस्व कायम करने की आपकी पुरानी आदत है। कभी - कभी इसके कारण आप लोगों के बीच में आलोचना का शिकार भी हो सकते हैं। आप एक अच्छे प्रशासक या अधिकारी बन सकते हैं। लेकिन इससे पहले एक अच्छा कार्यकर्ता बनना भी जरूरी है। आज अगर मौका पडे तो आप कुछ ऐसे काम को कर दिखाएं जिससे लोगों को आपके कारनामे पर आश्चर्य हो। कोई भी काम छोटा नहीं होता है।
वृश्चिक ( Scorpio):- हो सकता है आजकल आपको कोई ज्यादा महत्वपूर्ण और जरूरी काम सौंप दिया हो। लेकिन आपको बिना किसी शंका और विचार के अपने कर्तव्य पर व्यस्त रहना चाहिए। काम किसी भी स्तर का हो या यदि आप उसे सफलता से पूरा कर दें तो आपका ही नाम अच्छे कार्यकर्ताओं में गिना जाएगा। यदि आप अपने को कर्मठ ओर उपयोगी साबित कर देंगे तो घर परिवार की मान प्रतिष्ठा भी बढ़ जाएगी। आर्थिक तंगी के लिए अपने व्यय को काटना जरूरी है। कुछ फिजूल के खर्च आपसे हो ही जाते हैं।
धनु ( Sagittarius):- आज सुबह से ही कुछ अजीब - सा माहौल आपके आगे - पीछे बना रहेगा। घर के दैनिक कार्य भी कुछ अटकलों के बाद ही पूरे हो रहे हैं। काफी दिनों से व्यवसाय की स्थितियां भी नाजुक चल रही हैं। व्यापार क्षेत्र में जो उतार - चढ़ाव आया है वह सिर्फ आपके लिए ही नहीं है। हानि और लाभ से सभी को ही गुजरना पड़ता है। आज दोपहर बाद कुछ ऐसा ही सरल और सहज रास्ता आपके सामने होगा और यही से आपको अपने लिए तरक्की का रास्ता खोजना है।
मकर ( Capricorn):- कई बार आप न चाहते हुए भी ऐसी जगह फंस जाते हैं जहां से निकलने पर काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। यह सभी को पता है कि आप दूसरों की राय पर गहराई से अमल नहीं करते हैं। आज भी कारोबार की कुछ ऐसी ही उलझन आपको परेशान कर रही है। यदि आप अपना मार्ग सरल और सीधा बनाना चाहते हैं तो आप वही करें जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलता है। आखिर फायदे के चक्कर में मुसीबत मोल लेना कहां की समझदारी है।
कुंभ ( Aquarius):- शेयर बाजार और सट्टा - लॉटरी के चक्कर में पड़कर आपने काफी धन बर्बाद किया है। यदि धन कमाने के ये जोखिम भरे कदम सभी को रास आते तो लोग मेहनत मजदूरी क्यों करते। बेहतर है आप कारोबार के अपने पुराने रास्ते पर उतर जाएं और आए दिन जो नुकसान हो रहा है उससे बचने की कोशिश करें। इस मामले में अपने जीवन साथी या बिजनेस पार्टनर से भी खुलकर चर्चा कर लें। इसी में बेहतरी है।
मीन ( Pisces):- आज आपके अन्दर खूब सारी एनर्जी और उत्साह का संचार होगा। छुटटी के बावजूद खूब सारा काम निपटा देने की इच्छा करेगी। लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में काम उतनी स्पीड से नहीं चल रहा होगा जितना बाकी में चलता है। आपको सारी चीजें अपने कन्ट्रोल में लेनी पड़ सकती हैं। आपके ऑरिजनल आइडिया भी लोगों को पसन्द आएंगे। फिर चाहे मामला रोमांस का ही क्यों न हो।

