मध्यप्रदेश : चपरासी के घर से साढ़े चार करोड़ की सम्पत्ति जब्त

मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर निगम में एक चपरासी के घर पर छापामारकर साढ़े चार करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गई.

मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर निगम में एक चपरासी के निवास पर बुधवार को छापामारकर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की गई.

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में निगम के चपरासी एवं स्टोरकीपर नरेंद्र देशमुख के स्थानीय गोवर्धनधाम नगर स्थित निवास पर छापे की कार्रवाई सुबह प्रारंभ की गयी.

छापे के दौरान देशमुख के ठिकाने से जमीन और मकान संबंधी दस्तावेज और आभूषण के साथ ही डेढ़ लाख रुपए के नकद बरामद किए गए.

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों ने बताया कि देशमुख निगम में 1980 से चपरासी है, लेकिन उसे स्टोर का प्रभार भी दिया गया है.

छापे के लिए टीम उनके घर पहुंची तो पालतू कुत्ता खुला हुआ था, इस वजह से लोकायुक्त पुलिस टीम को घर में प्रवेश के लिए कुछ समय तक रुकना पड़ा. लोकायुक्त टीम के पहुंचने की जानकारी लगने पर कर्मचारी की पत्नी ने पड़ोसी के यहां जेवरात और अन्य सामग्री छत से देने का प्रयास किया.

शाम तक चली कार्रवाई में दो कार, एक जीप, चार दुपहिया वाहन, दो मकान, एक पोल्ट्री फार्म, दस बैंक खाते, एक लॉकर, सवा लाख रुपए के जेवरात महाराष्ट्र के जलगांव में पांच एकड़ जमीन, मुंबई में संपत्ति होने के कागजात और लगभग डेढ़ लाख रुपए नगद राशि मिलने का पता चला.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:47 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh