अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में बम विस्फोट में 19 लोगों की मौत
ताजा खबरें, दुनिया 8:51 am
मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. विस्फोट में पांच लोग घायल भी हुए हैं.
प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने कहा है कि तालिबानी आतंकवादियों ने लश्कर गाह के बइलाके में सड़क किनारे विस्फोटक लगा रखे थे. लगभग 11 बजे एक मिनी बस उसकी चपेट में आ गया जिससे भारी विस्फोट हुआ. इसमें 19 यात्री मारे गए. इनमें पांच बच्चे हैं. पांच लोग घायल भी हुए हैं.
उन्होंने कहा कि बस लश्कर गाह से सांगिन जिले की ओर जा रही थी.
एक दिन पहले ही मंगलवार को आशूरा के दिन दो मस्जिदों में हुए धमाकों में 59 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 55 लोग अकेले काबुल मे मारे गए थे.

