स्टैंडिंग कमेटी का काम टीम अन्ना को संतुष्ट करना नहीं : अभिषेक सिंघवी
ताजा खबरें, दुनिया, राजनीति 8:52 am
उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की सिफारिशें सरकारी विधेयक के आसपास भी नहीं हैं और इनमें किसी भी तरह से सरकारी मसौदे या सिविल सोसायटी के मसौदे को ही शामिल नहीं किया गया है.
सिंघवी ने कहा, ‘‘हम यहां टीम अन्ना या एनसीपीआरआई या किसी अन्य को खुश करने के लिए नहीं हैं. हम ऐसा नहीं कर सकते.’’
उन्होंने कहा कि समिति ने लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री को लाने के मुद्दे पर तीन विकल्प सुझाये हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘चौथा या पांचवां विचार भी हो सकता है. समिति को लगता है कि इन तीन में से कोई संभव हो सकता है. संसद को इसमें क्यों नहीं विचार करने दिया जाए.’’
सिंघवी ने कहा, ‘‘सरकार रिपोर्ट में और भी कुछ शामिल कर सकती है. संसद भी और कुछ जोड़ सकती है.’’
जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम अन्ना को प्रस्तावित आंदोलन को रोक देना चाहिए तो सिंघवी ने कहा कि उन्हें इंतजार करके लोकपाल की क्षमताओं को देखना चाहिए.
सिंघवी के अनुसार, ‘‘इसे एक या दो साल का समय दें और अगर यह काम नहीं करता तो आंदोलन करें.’’

