गुलाम नबी फई ने कबूला आईएसआई के लिए जासूसी करने का जुर्म
ताजा खबरें, दुनिया, राजनीति, राष्ट्रीय 8:58 am
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को इससे एक बड़ा झटका लगा है. फई ने इस एजेंसी के लिए कश्मीर पर अमेरिकी नीति को प्रभावित करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में लॉबिंग करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया.
फई (62) ने यह भी स्वीकार किया कि उसने आईएसआई से गुप्त रूप से धन प्राप्त किया और अमेरिका की सरकार को दो लाख से चार लाख डॉलर के राजस्व का नुकसान किया.
वर्जीनिया में यूएस ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के समक्ष जुर्म कबूल करते हुए कश्मीरी अमेरिकी काउंसिल (केएसी) के प्रमुख फई ने जुर्म कबूल लिया और संघीय
अभियोजकों के इन आरोपों से सहमत हुए कि आईएसआई से उन्होंने 1990 से 2011 के बीच 35 लाख डॉलर प्राप्त किए.
उसे नौ मार्च को सजा सुनाई जाएगी.
फई ने अदालत के समक्ष स्वीकार किया कि वह आईएसआई के सुरक्षा निदेशालय प्रमुख सहित कई अधिकारियों के सीधे संपर्क में था.
यूएस अटॉर्नी फार द ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वर्जीनिया के नील मैकब्राइड ने उसके जुर्म स्वीकार करने की बात की घोषणा की.
उसने स्वीकार किया कि क्या कहना है और क्या लिखना है, यह सब निर्देश उसे आईएसआई से मिलता था.
वह इस बात को लेकर सहमत था कि आईएसआई ने उसे निर्देश दिया कि केएसी सम्मेलनों में किस व्यक्ति विशेष को आमंत्रित किया जाए.

