मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुख
ताजा खबरें, व्यापार 9:00 am
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 37 रुपए या 0.63 प्रतिशत चढ़कर 5,246 रुपए बैरल रही. इसमें 2,274 लाट के लिये कारोबार हुआ.
इसी प्रकार, दिसंबर डिलीवरी के लिए कच्चे तेल की कीमत 33 रुपए या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 5,227 रुपए बैरल रही. इसमें 15,713 लाट के लिए कारोबार हुआ.
कारोबारियों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सटोरियो की ताजा लिवाली से कच्चे तेल की वायदा कीमत में तेजी आई.
