केलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों ने खोजे 18 नये ग्रह

खगोलविदों ने ब्रह्मांड में 18 नये ग्रहों का पता लगाने का दावा करते हुए कहा है यह सूर्य से विशाल तारों के इर्दगिर्द पाये जाने वाले सबसे बड़े ग्रह हैं.

केलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिकों के नेतृत्व वाले एक दल ने ‘द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल सप्लीमेंट सिरीज ’ में इनका उल्लेख किया है.

दल के अगुआ जान जानसन ने कहा कि केपलर मिशन की खोज के बाद यह सूर्य से विशाल तारों के इर्दगिर्द कक्षा में पाये जाने वाले ग्रहों के बारे में सबसे बड़ी घोषणा है.

हवाई में केक वेधशाला, टेक्सास में मैक्डोनाल्ड वेधशाला और एरीजोना में फेअरबार्न वेधशाला के इस्तेमाल से खगोलविदों ने करीब 300 तारों का निरीक्षण कर यह पता लगाया.

उन्होंने अपना ध्यान सूर्य से डेढ़ गुना से भी विशाल तारों पर केन्द्रित किया जिन्हें ‘रिटायर्ड ’ ए टाइप नाम दिया गया.

इन तारों ने अभी-अभी अपने जीवन का मुख्य चरण पूरा किया है लिहाजा उन्हें ‘रिटायर्ड ’ संज्ञा दी गयी.

दल का दावा है कि जो 18 ग्रह नजर आये हैं उनका द्रव्यमान वृहस्पति के बराबर है.

जानसन के अनुसार इस खोज से विशाल तारों की परिक्रमा करने वाले ज्ञात ग्रहों की संख्या में 50 प्रतिशत इजाफा हुआ है.

जानसन ने कहा कि इन खोजों से यह जानने में मदद मिलती है कि ग्रह और हमारा खुद का सौर मंडल कैसे बनता है. इससे उस सिद्धान्त को बल मिलता है कि नवजात तारे के आसपास की गैस और धूल कणों से ये विकसित होना शुरू करते हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh