आज का राशिफल : 11 दिसम्बर, 2011

मेष(Aries): किसी षडयंत्रकारी व्यक्ति के कारण आज आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। हो सकता है आप कुछ ऐसी रणनीति अपनाना चाहते हैं जिससे सांप भी मर जाये और लाठी भी न टूटे। परन्तु इस रणनीति को अपनाने के चलते कई महीनों से आप सिर्फ मौके की तलाश में भटकते रहे हैं। लेकिन आज का दिन कुछ ऐसा ही योगकारक है जब आप हमेशा के लिए ऐसे दुर्जन से आप मुक्ति पा ही जायेंगे।

वृष(Taurus): लोहा या निजी वाहन आपके लिए इन दिनों नुकसान का सबब बनते जा रहे हैं। यदि आप अपने वाहन से परेशान हैं तो आज कुछ ऐसा मौका है जब आप इसे दुरुस्त करा सकते हैं। यही उपक्रम आपके परिवार के अन्य सदस्य भी कर रहे हैं। किसी तरह ऐसे नुकसान से बचा जाये तो आये दिन बिना किसी कारण आपके बजट को बिगाड रहा है और न चाहते हुए भी आप मनी प्रॉब्लम में फंस जाते हैं।

मिथुन(Gemini): रविवार जब भी आने वाला होता है तो कई काम आपके घरेलू अजेंडा में जुड जाते हैं। यही नहीं कुछ लिखने-पढने के काम भी आप आज के दिन निपटाने की सोच रहे होंगे परन्तु प्रात:काल से ही एक के बाद एक ऐसे झंझट आपके सामने से आते जाते जा रहे हैं जिनको आप कुशलता पूर्व निपटाये जा रहे हैं। सांयकाल तक किसी मीटिंग या जरूरी गेट टगेदर में जाना भी जरूरी है जहां आपके सलाह मशविरे का सबको इन्तजार होगा।

कर्क(Cancer): आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। लेकिन आप उस स्पेशल ऑफर को सावधानी से पढना और समझना चाहेंगे। बाजार से कोई भी ऐसा सामान मत खरीदिए जिसे आपको चेक करने का मौका ना मिले। हो सकता है कि वह बाद में घाटे का सौदा बन जाये। नये डायट प्लान या रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है।

सिंह(Leo): दूसरों को लेकर आप कभी भी अपने आपको टेंशन में ले आते हें जैसे कि दूसरों ने आपके पहने वस्त्रों को नकार दिया या किसी ने आपकी प्रोग्रेस को भाव नहीं देना अथवा आपके बीवी बच्चों के बारे में ऐसे कॉमेंटस कर दिये जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी। लेकिन आप यह क्यों नहीं समझते कि लोगों ने आपको चिढ़ाने का बीडा जो उठा रखा है। आप उत्तेजित होंगे उतना ही आपका रुतबा भी कमजोर होगा।

कन्या(Virgo): किसी के बहकावे में आना अपने ऑरिजिनल आइडियाज को खोना जैसा है। आप अपने विवेक और बुद्धि से ही अपने जीवन को क्रिएटिव डायरेक्शन में ले जायें। दूसरे का क्या पता किस कीमत पर अगला ऐश करता है और जब समय आयेगा तो आप भी कौन सा पीछे रहेंगे। आज आप इन सबसे आगे ही हैं।

तुला(Libra): खेल और मनोंरजन के लिए और अपने परिजनों की खुशी के लिए आप कुछ करने को समर्थ रहते हैं। आज का दिन भी कुछ ऐसा ही होगा कि आप किसी मनोंरंजक स्थान पर सपरिवार विराजमान होंगे। रही बात रात्रि के डिनर की उसके लिए आप सबकी सलाह पर किसी प्रचलित ठिये पर जाकर डिनर का जायजा ले सकते हैं। लौटते सफर की सावधानी जरूरी है। वाहन चेक कर लें।

वृश्चिक(Scorpio): किसी परीक्षा की तैयारी के लिए आप अभी से जुट जायें। अगर मामला किसी सरकारी विभाग का है तो फिर काफी सजगता और एकाग्रता से अपने विषय को रट लें। नौकरीशुदा लोगों के लिए समय आगे बढ़ने का है। किसी भी रिक्त स्थान के लिए मैनेजमेंट आपकी फिटनेस पर भी ध्यान देगा। यदि इन दिनों आप सबकी गुडबुक्स में हैं तो आपका चयन होना निश्चित है।

धनु(Sagittarius): आपके आगे सब कुछ समय पर हाजिर हो जाता है। यह आपकी खुशकिस्मती है कि जिन्दगी के जद्दोजहद के बुरे दौर आपको नहीं झेलने पड़े। यदि कुछ अच्छा कर सकें तो करें क्योंकि आपने उन सबका ऋण भी उतारना है जिन्होंने अभी तक आपको आश्रय और सपोर्ट दिया है। आज के दिन अवसर है ऐसा ही कोई ऋणभार चुकता कर देना ताकि समाज में आपकी प्रतिष्ठा कायम रहे।

मकर(Capricorn): कभी कभी आप काफी उदारता से पेश आते हैं और भावना के आवेग में बहकर अपनी जेब तक खाली कर देते हैं। आज भी किसी नजदीकी परिजन की हालत से आप पिघल सकते हैं और जो कुछ भी आपके पास है उसे ऑफर कर सकते हैं। यह भी एक कटु सत्य है कि बाद में आपके इस काम को कोई भी नहीं याद करता है लेकिन इससे क्या नेकी कर कुए में डाल यह कहावत भी तो है।

कुंभ(Aquarius): किसी मसले पर अपने ही लोगों से बहसबाजी हो सकती है। यद्यपि इन दिनों एक रहस्मय ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे बुरे कर्म का विश्लेषण करके। अत: जहां तक हो सके आज के दिन किसी ऐसे काम के लिए तैयार नहीं होना जिसमें रिस्क हो अन्यथा लोग अपने को तो बचा लेंगे लेकिन आप अचानक ही फंस
सकते हैं।

मीन(Pisces): अभी समय है कि आप आने वाले मौसम और सीजन की तैयारी में कुछ खरीद फरोख्त करें । क्रेडिट कार्ड के चक्कर में नहीं पडें क्योंकि इसके प्रयोग से आप आने वाले दिनों में आर्थिक तंगी के दौर में उलझ सकते हैं। आपके बजट में आज जो कुछ भी सीमित है उसी में काम चलायें और थोडा बहुत अपने चाहने वालों के लिए भी रख छोडें जिनको यदा कदा आप गिफ्ट देते हैं। शॉपिंग के लिए दोपहर का समय बेहतर होगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:54 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh