साप्ताहिक भविष्यफल : 11 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2011

मेष(Aries): इस सप्ताह के आरंभ में किसी प्रकार का झंझट आर्थिक संकोच बना सकता है। अपने सभी नेक इरादे संभालकर रखें। सप्ताह मध्य तक मन की उलझनें सुलझ जायेंगी। लेन-देन और बिजनेस का सारा काम समय पर छोड़ दें। रोमांस के मामले में पिछले घटनाक्रम से जुड़े हालात में सुधार होगा। स्टूडेंटस का पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। सप्ताहांत तक सोसायटी के किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। इस मौके को गंवाएं नहीं। किसी अनजान शख्स से मुलाकात फायदा पहुंचायेगी।

वृष(Taurus): इस सप्ताह के आरंभ में किसी प्रकर से बिगड़ा हुआ कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु यात्रा आदि से खर्च का बोझ बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य तक घर पर ही रहकर शांति से समय बितायें तो ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। अगर घर के कुछ छूटे हुए काम निपटाना चाहते हैं, तो ज्यादा बड़े कामों को हाथ में न लेकर छोटे मोटे कामों में ही हाथ लगायें। बिजनेस के बारे में आज भूल जाएं। एक दिन के कम्पलीट ब्रेक के बाद फ्रेश महसूस करेंगे। सप्ताहांत में प्रेमी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

मिथुन(Gemini): इस सप्ताह के आरंभ में किसी खास मसले पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लाभकारी होगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए एनर्जी से भरपूर है। किसी के फोन से कोई पुराने झगड़े या विवाद का हल निकल आएगा। नये वाहन का सौदा फायदेमंद हो सकता है। अपने रोमांस की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे। घर का माहौल काफी शांतिपूर्ण होगा। बड़े-बुजुर्गो से बहस में न उलझें। सप्ताह के अन्त में ई मेल से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

कर्क(Cancer): इस सप्ताह के आरंभ में किसी विशेष कार्य के सफल हो जाने का हर्ष होगा। कहीं ऐसा न हो दोराहे में ही फंसे हैं और बाजी मारने के लिए कोई और ही आगे निकल जाये। किसी पार्टी या गेट टू गेदर में जाने का मौका मिले, तो चूकियेगा नहीं। क्या पता दिल का मामला सेट हो जाये। वैसे इस सप्ताह का मध्य समय अपनी हॉबी निखारने का भी है। घर के छोटे सदस्यों के साथ उनके काम में हाथ बंटायेंगे, तो खुशी भी मिलेगी और दूरगामी फायदे भी होंगे। सप्ताह के अन्त में छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है।

सिंह(Leo): इस सप्ताह के आरंभ में अत्याधिक परिश्रम से चेष्टाएं फलीभूत होंगी। अगर कहीं खजाना हाथ लग जाए तो उसी वस्तु को उठाना चाहिए। जिसको आप आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इस सप्ताह के मध्य से ही आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी मामला पॉजिटिव ही रहेगा। आपके घर के सदस्य या प्रेमी आपके लिए अपने सारे अरमान उड़ेल देना चाहेंगे। ऐसा कोई भी कदम न उठायें, जिससे उनका उत्साह कम हो। आपके सामने सप्ताहांत तक पैसे कमाने के मौके आएंगे। धैर्य रखें समय आपके अनुकूल है।

कन्या(Virgo): इस सप्ताह के आरंभ में कुछ व्यक्तिगत और गोपनीय प्रसंगों पर कार्यवाही करना आवश्यक है। किसी किस्मत वाले से जरूर पूछें कि उसने सब कुछ पाने के लिए कितने पापड़ बेले हैं। इस सप्ताह के मध्य तक प्यार के मामले में थोड़ा धीरज रखने की जरूरत है। सारे हालात का जायजा लेने के बाद ही कोई कदम उठाना ठीक रहेगा। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठायेंगे तो सारा मामला आपके हक में होने के चांसेज हैं। आज बिजनेस के काम को किनारे ही रखें तो अच्छा रहेगा। सप्ताह के अन्त में आपके दोस्त आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं।

तुला(Libra): इस सप्ताह के आरंभ में मन में सुख शांति रहेगी और यथा समय कार्य सिद्धि भी हो ही जायेगी। प्रयास करते रहना ही ठीक है। सफलता अवश्य आपके हाथ में होगी। इस सप्ताह के मध्य में प्रॉब्लम खत्म हो जायेगी और इकनॉमिक फ्रंट पर आप सहज फील करेंगे। मानसिक शांति के लिए पार्टी की बजाये चुपचाप घर में शांति से समय बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा। शाम का टाइम रोमांटिक है, इसका जरूर फायदा उठायें। सप्ताहांत में रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने से आपको बहुत अच्छा लगेगा।

वृश्चिक(Scorpio): इस सप्ताह के आरंभ में किसी अनावश्यक प्रपंचों सें व्यय भार बढ सकता है। कभी-कभी जीवन भर परीक्षा खत्म नहीं होती है। पर धैर्य रखने की एक सीमा होती है। इस सप्ताह का मध्य आपके लिए आराम का हो सकता है। घर के छोटे-मोटे कामों को निपटाने से दिल को सुकून मिलेगा। आसपास की छोटी-मोटी यात्रा करेंगे। अपने पॉजिटिव एटिटयूड से अपने प्रेमी का मूड सुधारने में आपको कामयाबी मिलेगी। रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी गुजरेगी। सप्ताहांत में जान पहचान के लोगों के साथ छोटी सी गैदरिंग कामयाब हो सकती है।

धनु(Sagittarius): इस सप्ताह के आरंभ में उत्तरदायित्व और अधिक कार्यभार से व्यस्तता बढेगी। मात्र लम्बा दिखाई देने से कद नहीं बढ जाता है। सप्ताह भर खुशी व उत्साह का माहौल रहेगा। पिछले कुछ समय से आपके किसी शुभ काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों के साथ टाइम शेयर करके उनके उत्साह में काफी बढ़ोतरी कर सकते हैं। रोमांस के मामले में भी सप्ताहांत अच्छा है। पॉजिटिव सोचें।

मकर(Capricorn): इस सप्ताह के आरंभ में कुछ विचार गलत समय के बावजूद चेष्टाएं सफल होंगी। अडचने दूर होगी। इस सप्ताह घर में रहकर अपनी हॉबी को पूर्ण करने के लिए कोई नया काम या नई वस्तु को प्राप्त करने का मन करेगा। खुद के साथ ज्यादा वक्त गुजारेंगे तो काफी फ्रेश महसूस करेंगे। दिमाग पर ज्यादा बोझ न डालें और रिलैक्स करने की कोशिश करें। अपनी डायट पर और भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस के मामलों की चर्चा रोमांस के बीच में न करें। सप्ताहांत में अपने पार्टनर का मूड जितना हो सके फ्रेश रखें।

कुंभ(Aquarius): इस सप्ताह के आरंभ में महत्व के काम को बना लें अल्प परिश्रम से हल्का लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपका रोमांटिक पार्टनर आपके किसी फैसले की आलोचना कर सकता है, इसलिए उसकी खुशी को देखते हुए अपने प्लान में थोड़ा फेरबदल करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ लन्च का प्लान भी बन सकता है। सप्ताह मध्य का समय घर के कामों को निपटाने में बीतेगा। घर के सदस्य आपके काम में आपका सहयोग करेंगे।

मीन(Pisces): इस सप्ताह के आरंभ में अवरूद्ध कार्य का समय पर बन जाने से हर्ष रहेगा। सप्ताह मध्य तक समय निराशामय ही रहेगा। आपके लिए यह सप्ताह कुछ धीमा है। ज्यादा समय घर पर ही गुजारने में समझदारी है। बहुत समय से छूट रहे कामों को सप्ताहांत तक निपटा लेने के लिए काफी समय मिल जाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ घरेलू मामले के बारे में सलाह लें। रिश्तों में मजबूती आएगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:02 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh