आज का राशिफल : 13 दिसम्बर, 2011

मेष( Aries) : काफी समय से कुछ निजी और घरेलू मसले आपके लिए चिन्ता का विषय बने हुए हैं। अभी तक आप अपनी आमदनी और आय के स्रोत मजबूत करने में जुटे हुए थे। अब इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाने के बाद यही सबसे जरूरी है कि शादी ब्याह या नौकरी एडमिशन के उन मामलों को देखें जिसे घर के छोटे सदस्यों को जरूरत है। अगर उनके लिए समय से आपने कार्रवाई कर दी है तो सबकुछ ठीक ठाक कर देने का श्रेय प्राप्त होगा।

वृष(Taurus): आपकी चिंताओं के कुछ बहुमुखी आयाम हैं। एक ओर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो दूसरी जमीन जायदाद और अन्य लेन देन के मसले भी पेंडिंग में पड़े हैं। संतान या भाई बहन के लिए भी कुछ सोच विचार करना है। किसी के मांगलिक कार्य में आ रही अड़चन का निबटारा करना है। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र की स्थितियां अनुकूल बनेंगी। पहले से बचाया गया धन भी ऐन वक्त पर काम आएगा।

मिथुन(Gemini): आप जब कभी भी किसी काम को समय पर करने में कटिबद्ध रहते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। लोगों के बीच आपकी छवि भी एक काम के आदमी की तरह है आज भी आप ऐसे प्रस्ताव के लिए तैयार रहे हैं। कुछ अर्से से आपका अपना काम धंधा भी मंदी की चपेट में चल रहा है। किसी प्रकार के रिस्क या सट्टेबाजी से दूर रहना आवश्यक है। हो सकता है अब इस प्रकार की अस्थिरता में कमी होगी और आपका उत्साह और आत्मबल बढ़ेगा।

कर्क(Cancer): काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आपका बिगड़ा शरीर भी कुछ हद तक ठीक से चलता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत और अपने काम में लगी हुई नजर आएगी। अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने में कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा। और कुछ नहीं तो जरूरत की चीज खरीदने किसी अच्छे शॉपिंग सेंटर में जाना होगा।

सिंह(Leo): इस वक्त आपको अपने घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो रही है। अनाप शनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। हो सकता है आप उधार दें, वह आपको रिटर्न ही न मिल पाए। रही बात अपने करियर या प्रमोशन की बात आगे बढाने की उसके लिए निजी स्तर पर ही प्रयास करें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। यात्रा अथवा पर्यटन के लिए पैकेज टूर पर अच्छी तरह विचार कर लें। जल्दीबाजी ठीक नहीं।

कन्या(Virgo): आप काफी समय से अपने कामकाज या कारोबार को लेकर चिंतित हैं, तो इस वक्त आपको जो मौका मिल रहा है उसे नहीं गंवाएं। किसी न किसी व्यवसाय या अनुबंध से जुड़े रहेंगे तो भाग्य साथ देता रहेगा। अगर कुछ और खोजबीन जांच पड़ताल करनी है तो आगे चलकर काम को संभालने में और भी मदद मिलेगी। लाभकारी समय की पहचान जरा सी बात पर हो जाती है। आश्वस्त रहें।

तुला(Libra): हो सकता है आज आप किसी कानूनी विवाद या दूसरे किस्म के कोर्ट कचहरी के चक्कर से निकलना चाहते हैं। अपने सभी जरूरी और महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखें। दोपहर बाद कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। परिश्रम की अधिकता से ही इस प्रकार के जरूरी काम निबट सकते हैं। सायंकाल तक राहत भी मिल जाएगी और आपका ध्येय भी पूरा होता नजर आएगा।

वृश्चिक(Scorpio): यह अच्छी बात है कि किसी नेतृत्व के मामले में लोग आपको आगे करना चाहते हैं । लेकिन आप जहां तक हो सके वाद-विवाद और बहसबाजी से दूर ही रहें यदि इस प्रकार के नेतृत्व का श्रेय किसी और को मिलता है तो भी आप यहां से अभी अलग हो जाएं क्योंकि बाद में लांछन अभियोग लगते रहते हैं। ऐसे में तब तक आपको अपने को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

धनु(Sagittarius): आज के दिन आपका निजी खर्च बढ़ेगा। परिवार के किसी अहम मुददे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। कुछ हद तक लोगों की भी आपको चिंता करनी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाने के लिए भी इस प्रकार खर्च करने जरूरी हैं। कार्यक्षेत्र में भी सतर्क और सावधानी जरूरी है। जरूरी कागजपत्र सही स्थान पर सुरक्षित रखें। कनिष्ठ कर्मचारियों पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक है।

मकर(Capricorn): किसी मामले में अगर आप कुछ ज्यादा बोल जाते हैं तो लोगों को आपकी पीठ पीछे आलोचना करने का अवसर मिल जाता है। बेहतर होगा यदि आप कम बोलें और कामकाज के सिस्टम को अपनी नजर में रखें। जल्दी ही इसका सुपरिणाम निकलने लगेगा और सारे फायदे में आपका योगदान वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगा। हो सकता है इसका एक मुश्त लाभ आपको जल्दी ही मिल जाएगा।

कुंभ(Aquarius): आप हमेशा ही मध्यस्थता करने में सफल माने जाते हैं। आज भी किसी महत्वपूर्ण जगह पर आपका बीच में कूद पडना सफल हो जाए। अपने खर्च के लिए स्व अर्जित धन का ही इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं अत: कोई भी काम को सोच समझ कर आगे बढाएं। अपनी योजनाओं पर दूरदर्शिता से विचार कर लेना ही अच्छा रहेगा। बाकी आधे अधूरे काम निबटा लें।

मीन(Pisces): आज आप अपने कार्यक्षेत्र या बिजनेस स्थल पर आने वाले सभी प्रकार के पत्रों का जवाब दे दें। एक तरफ आपकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ लाभ के नए-नए ऑफर भी आपको मिल रहे हैं। किसी प्रकार की एजेंसी या वितरण केन्द्र के लिए अपनी सहमति देना फायदेमंद रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में आई मंदी की समस्या भी सुलझ जाएगी और नया प्रस्ताव एक आकर्षक कारोबार भी हो सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:00 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh