आज से शुरू होगा राहुल गांधी का पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से जुट गए हैं.

राहुल गांधी का मंगलवार से पांच दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा शुरू हो रहा है.

राहुल अपना दौरा बदायूं से शुरू कर भीमनगर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया होते हुए 17 दिसंबर को रमाबाईनगर (कानपुर देहात) जिले के रनिया कस्बे में रैली कर दौरे का समापन करेंगे.

यह क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के प्रभाव वाला माना जाता है. कन्नौज से तो उनके पुत्र और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं सांसद हैं.

उनके दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उनके आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं.

मिशन 2012 के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुके राहुल यहां भी गहन जनसंपर्क अभियान चलाएंगे. कांग्रेसी भी राहुल के अभियान के जरिए ज्यादातर लोगों को जोड़ना चाहते हैं.

राहुल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा है.

इस दौरे में उनके साथ पार्टी महासचिव और पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, कांग्रेस विधानमण्डल नेता प्रमोद तिवारी और उत्तर प्रदेश मीडिया इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन तथा सांसद राजबब्बर भी मौजूद रहेंगे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी के अनुसार राहुल गांधी की इन जिलों में विधानसभावार सभाएं आयोजित की जाएंगी जिसे सफल बनाने के लिए संयोजकों की नियुक्ति कर दी गयी है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने गत 10 दिसम्बर से अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मुसलमानों की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नदवा दारुल उलूम के मुखिया और आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी से मुलाकात की थी.

राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी की यह मुलाकात काफी चर्चित रही. माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने उनसे समर्थन मांगा. राहुल गांधी ने नदवा की पहली बार यात्रा की थी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:32 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh