आज संसद पर हमले की 10वी बरसी, 10 साल बाद भी आरोपियों की भी फांसी नहीं !
ताजा खबरें, राजनीति, राष्ट्रीय 10:07 am
इस मौके पर संसद भवन परिसर में आयोजित एक समारोह में हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज सहित अन्य नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
दस साल पहले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था.संसद परिसर में तैनात सुरक्षा बलों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सभी आतंकवादियों को मार गिराया था.
इस आतंकवादी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल, संसद के दो गार्ड, संसद परिसर में काम कर रहा एक माली और एक पत्रकार शहीद हो गए थे.
बाद में दिल्ली पुलिस ने इस हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरु को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी.अफजल गुरु की फांसी पर दया याचिक राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है.
