स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह का पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी

स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ करनाल के पास सड़क पर लूटपाट हुई.

इस घटना में चोर उनका पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस ले गए. इसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

हरभजन और उसके दोस्त शाम को कार से दिल्ली आ रहे थे जब करनाल के पास मधुबन में यह घटना हुई.

हरभजन ने कहा,‘मैं और मेरे दोस्त मधुबन पुलिस अकादमी के पास कैफे काफी डे में काफी पीने उतरे थे. मैने अपनी कार में ताला लगाया और काफी लेने गया. पांच मिनट बाद लौटा तो मेरी कार की खिड़की टूटी हुई थी और मेरा बैग गायब था जिसमें मेरा कीमती सामान था.’

हरभजन ने कहा,‘मेरा पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और 10 क्रेडिट कार्ड चले गए.’ उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और क्रेडिट कार्ड फ्रीज करा दिये हैं.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 1:04 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh