आज का राशिफल : 14 दिसम्बर, 2011

मेष( Aries) : यदि आप किसी तकाजे या वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। बाकी अपने कामकाज में संलग्न रहें और किसी से कोई वादा भी नहीं करें। हो सकता है जिसका भला आप करने की सोच रहें हैं उसका मनतव्य आपसे कोई और गहरा फायदा उठाने का हो ताकि आप भलमनसाहत में अपना नुकसान कर बैठें।

वृष(Taurus): आज आपके कन्धे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। अगर आप नौकरी में हैं तो कोई नया और जटिल काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ सकती हैं। रही बात और समस्याओं की उसके लिए किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से चर्चा करना ठीक रहेगा। हो सकता है कोई ठोस सलाह आपके काम आ जाए।

मिथुन(Gemini): काफी अर्से बाद आपके रूटीन लाइफ में बदलाव आ रहा है। यदि कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर नहीं लगाएं हो सकता है यही से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए। रही बात किसी चल या अचल सम्पत्ति के लिए खरीद फरोख्त की उसके लिए अब समय आ गया है कि किसी मनपसंद जगह पर अपनी गतिविधि को तेज कर दें।

कर्क(Cancer): आज आपको सज धज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तडकभडक से दूर रहें और किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला नहीं करें। आज आपके लिए कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा और किसी महत्वपूर्ण अभियान की बागडोर भी आपको सौंपी जा सकती है। नेतृत्व करने में आपकी क्षमता सराहनीय रहेगी।

सिंह(Leo): कुछ उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते फिरते भी अनाचक में कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई और निराशा के बावजूद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझें। अपनी शक्ति को पहचान लेंगे तो आपको निराशा भी होगी और कार्यसिद्ध होने में देर भी नहीं लगेगी। चुपचाप अपना काम किए जाना ही अच्छा है।

कन्या(Virgo): एकाएक ही आवेश या भावना के वशीभूत होकर आप कभी कभी भारी गलती या भूल कर बैठते हैं । ऐसे में फिर आगे चलकर वही कार्य आपके लिए मुसीबत बन जाता है। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी लेकिन अगर किसी को अपने स्तर पर सहायता या सहयोग करना ही है तो पहले अपने हितों को जरूर देख लें। क्योंकि आगे की परेशानी का अंदाजा पहले से ही लगा लेना चाहिए।

तुला(Libra): अपने चारों तरफ के वातावरण पर कड़ी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आस पास क्या क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपको विरोधी है या फिर बिजनेस में राइवल उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है। अपने कामकाज में साफ सुथरी डीलिंग रखें और लालच प्रलोभन से बचें। यदि जरा सी भी चूक हो जाएगी तो फिर आपका सारा खाना खराब हो सकता है।

वृश्चिक(Scorpio): यदि कोई आपसे प्रेम प्रणय या दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेटस देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है वह आपसे कोई शारीरिक या आर्थिक फायदा उठाना चाह रहा होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रस्ताव मिलेंगे। कुछ फेर बदल और रिपेयरिंग भी आपको अपने कार्यक्षेत्र में करनी है। जिनके द्वारा भी सहयोग मिल सकता है। उसे लेकर अपने काम को अपडेट कर लें। यही समय है।

धनु(Sagittarius): यदि आप किसी उलझन में हैं या फिर किसी प्रेमीजन के सेक्स ऑफर से परेशान हैं तो आपको अपनी मजबूरी या असमर्थता साफ साफ जाहिर कर देना चाहिए और कोई ऐसा संकेत भी नहीं देना चाहिए जिससे आपके रिलेशन खराब हों। हो सकता है आगे चलकर इस व्यक्ति से कोई ऐसा काम निकल आए जिसे दूसरे नहीं कर पाते हैं। काम की बात या फिर अन्तरंग सम्बन्धों की सभी पहलुओं पर सोच विचार करना जरूरी है।

मकर(Capricorn): यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही इर्द गिर्द लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए और आपके करियर में बदलाव लाने में सहायक हो। आपने अपने स्तर पर जो भी करना है उसे समय रहते ही कर लें। दोपहर बाद कुछ अप्रिय घटनाओं से सामना होगा लेकिन उत्तेजित और मायूस होने की जरूरत नहीं।

कुंभ(Aquarius): आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दीबाजी करें। यदि आप ढीले रहें तो सभी महत्वपूर्ण कार्य और भी विलम्ब का शिकार हो सकते हैं। हो सकता है जिस कार्यभार को आप प्राप्त करना चाहते हैं वहां कोई पहले पहुंचकर अपना उल्लू सीधा कर ले। जो भी करना है बिना समय गंवाएं ही कर लें क्योंकि आपके कठिन प्रयास और समय पर एक्शन लेने से ही कार्यसिद्धि हो पाएगी। बाकी समय ठीक है।

मीन(Pisces): आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है । यदि आपने किसी देवता के मन्दिर में मनौती मांग रखी है या फिर किसी डाक्टर चिकित्सक से अपने स्वास्थ्य के बारे में राय लेनी है तो उसके लिए तत्परता से निकल पडें । जितना भी आप किसी मामले को लम्बा खींचने की कोशिश में रहेंगे आगे चल कर उसी में आपकी मुसीबत भी बढ जायेगी और खर्च भी । अभी समय निकालने से आप इनसे बच सकते हैं और निश्चिंत भी हो सकते हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:58 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh