राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष अजित सिंह बनेंगे नागरिक उड्डयन मंत्री

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित सिंह कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी सोमवार को दी।

सूत्रों के अनुसार अजित सिंह के संप्रग में आने के साथ उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्हें नागरिक उड्डयन विभाग दिया जा सकता है, जिसके वह इच्छुक भी हैं। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि अजित सिंह ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संप्रग में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अजित सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में रालोद के पांच सदस्य हैं। इसके संप्रग में शामिल होने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिल सकती है

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:18 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh