वायु सेना का एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त
ताजा खबरें, राष्ट्रीय 3:02 pm
वायु सेना के अग्रिम मोर्चे का एक सुखोई लड़ाकू विमान मंगलवार को पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा कि एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान अपराह्न् लगभग 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ. अधिकारी ने कहा, ‘पायलट सुरक्षित है.’
इस दुर्घटना के कारण जमीन पर जान-माल के नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है.
विमान ने पुणे के बाहर स्थित लोहेगांव हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी.
1997 में सेवा में शामिल किए जाने के बाद से तीसरा एसयू-30 विमान दुर्घनाग्रस्त हुआ है.

