आज का राशिफल : 16 दिसम्बर, 2011
ज्योतिष, ताजा खबरें, राशिफल 5:43 am
वृष (Taurus): किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनायें बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किये जा रहे विरोध में कमी आयेगी।
मिथुन (Gemini): व्यर्थ के संदेह और तर्क - वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात होगी। सौदे में कठिनाई होगी। हो सकता है कि यात्रा निरस्त करनी पड़े। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क (Cancer): पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षा की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है। जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ायेगा। जिससे काम बनेगा।
सिंह (Leo): लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलतायें खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान - पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवन साथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।
कन्या (Virgo): कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आशंका भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। असफलता के कारण दुख होगा। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। यात्रा आवश्यक होगी।
तुला (Libra): पारिवारिक विषमतायें सिर उठा सकती हैं। मान सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किये गये कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।
वृश्चिक (Scorpio): दौड़ भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।
धनु (Sagittarius): सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आयेंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्य साधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।
मकर (Capricorn): उत्सव व त्यौहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा , इसलिए वही कार्य करें , जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़े चिंतित होंगे , पर समझदारी से काम लें।
कुंभ (Aquarius): कार्य क्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे । धर्म कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।
मीन (Pisces): दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पडोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

