सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह को मई 2012 को सेवानिवृत्त होना होगा

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह की जन्म के वर्ष में बदलाव करने की उनकी शिकायत खारिज कर दी.

जन्म वर्ष में बदलाव खारिज हो जाने से यह साफ हो गया है कि सिंह अब 31 मई 2012 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे.

जन्म वर्ष में बदलाव से सम्बंधित सिंह की शिकायत को खारिज करने का फैसला रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने किया.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने महान्यायवादी की अनुशंसा पर अपना फैसला सेना प्रमुख को भेजा कि उनकी वैधानिक शिकायत खारिज की जाती है.

ज्ञात हो कि जनरल सिंह ने आधिकारिक दस्तावेजों में अपनी जन्मतिथि 10 मई 1950 की जगह 10 मई 1951 करने के लिए आवेदन दिया था जिसका महान्यायवादी ने अध्ययन किया. इसके बाद उन्होंने अपनी अनुशंसा रक्षा मंत्रालय को भेजी.

Posted by आवाज़ इंडिया at 11:46 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh