मेट्रो में १६ साल की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन

‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन प्रमुख की जिम्मेदारी अपने साथी मंगू सिंह को सौंपकर शनिवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे.

श्रीधरन ने अपने 16 वर्ष के सफल कार्यकाल के दौरान मेट्रो के जरिये राजधानी के परिवहन क्षेत्र की सूरत बदल कर रख दी.

श्रीधरन ‘मेट्रो भवन’ में शनिवार को यहां एक समारोह में वरिष्ठ सिविल इंजीनियर सिंह को औपचारिक रूप से पदभार सौपेंगे. 79वर्षीय श्रीधरन 1995 में डीएमआरसी में शामिल हुए थे.

आधुनिक परिवहन पण्राली के विकास की मदद से दिल्ली में यात्रा को सुगम बनाने वाले श्रीधरन दिल्ली मेट्रो में 16 जबकि सरकार की सेवा में 58 साल से अधिक समय तक रहने के बाद कल सेवानिवृत्त होंगे.

अपनी सेवानिवृत्ति के बाद श्रीधरन केरल के त्रिसूर में अपने पैतृक गांव में दिन बिताना चाहते हैं.

श्रीधरन ने दिल्ली मेट्रो में अपने अनुभव को ‘काफी संतोषप्रद’ बताया था और संगठन की सफलता का श्रेय ‘ कार्य संस्कृति’ तथा जल्दी फैसला करने की प्रक्रिया को दिया था.

डीएमआरसी प्रवक्ता ने कहा कि 56 वर्षीय सिंह कल से पदभार संभालेंगे.

तेज रफ्तार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की देखरेख करने वाले सिंह खुद श्रीधरन की पसंद हैं.

सिंह वर्ष 1981 बैच के भारतीय रेलवे अभियंता सेवा अधिकारी हैं और श्रीधरन के साथ कोलकाता मेट्रो परियोजना में भी काम कर चुके हैं.

सिंह दिल्ली मेट्रो के फेस तीन के भी प्रभारी हैं. इस फेस के जरिये मेट्रो नेटवर्क का दायरा 103 किमी और बढेगा.

Posted by आवाज़ इंडिया at 11:50 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh